ePaper

Ferrari की सबसे महंगी कार भारत आने को तैयार, 2.2 सेकेंड में पकड़ लेगी 100 Kmph की रफ्तार

Updated at : 10 Feb 2026 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
Ferrari

फेरारी 849 टेस्टारोसा/ फोटो- फेरारी ऑफिशियल

Ferrari अपनी फ्लैगशिप सुपरकार 849 Testarossa को मार्च 2026 में भारत में लॉन्च करेगी. भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.37 करोड़ रुपये तय की गई है. दमदार हाइब्रिड पावरट्रेन, 330 kmph से ज्यादा टॉप स्पीड और आइकॉनिक डिजाइन इसे भारत की सबसे खास सुपरकारों में शामिल करता है.

विज्ञापन

इटली की दिग्गज सुपरकार कंपनी Ferrari भारत में अपनी अब तक की सबसे महंगी और दमदार सीरीज-प्रोडक्शन कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. 2025 में ग्लोबली डेब्यू के बाद अब कंपनी अपने फ्लैगशिप सुपरकार 849 Testarossa को भारत में मार्च 2026 में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. Ferrari अपने इस मॉडल की कीमत पहले ही कन्फर्म कर चुकी है. इंडियन मार्केट में इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 10.37 रुपये करोड़ होगी.

Ferrari 849 Testarossa: पावरट्रेन

Ferrari 849 Testarossa में कंपनी का लेटेस्ट प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है, जिसमें एक दमदार ट्विन-टर्बो V8 इंजन के साथ तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स जुड़े हैं. यह पूरा सेटअप मिलकर करीब 1,035hp की जबरदस्त पावर जेनरेट करता है. हालांकि, यह कार SF90 से मिलती-जुलती है, लेकिन अंदर और बाहर दोनों जगह इसमें बड़े बदलाव किए गए हैं. V8 इंजन को नए सिलेंडर हेड्स, एग्जॉस्ट मैनिफोल्ड और टर्बोचार्जर्स के साथ अपडेट किया गया है. अकेला इंजन ही 819hp पावर देता है, जबकि इलेक्ट्रिक मोटर्स 217hp का एडिशनल बूस्ट जोड़ते हैं.

इस कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर्स फ्रंट एक्सल पर लगी हैं, जो 209 kmph तक टॉर्क वेक्टरिंग को सपोर्ट करती है और कार ज्यादा स्टेबल रहती है. तीसरी मोटर इंजन और गियरबॉक्स के बीच लगाई गई है, जो तेज रफ्तार पर भी पावर सप्लाई करती रहती है. इसमें दी गई 7.45 kWh बैटरी की मदद से Ferrari 849 Testarossa करीब 24.9 किमी तक सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है. इस दौरान पावर सिर्फ आगे के पहियों तक जाती है और टॉप स्पीड 128.7 kmph तक सीमित रहती है.

Ferrari 849 Testarossa: स्पीड

नई Ferrari 849 Testarossa की परफॉर्मेंस इतनी दमदार है, कि यह SF90 XX Stradale को भी पीछे छोड़ देती है. यह सुपरकार सिर्फ 2.2 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है. वहीं 200 kmph तक पहुंचने में इसे सिर्फ 6.3 सेकंड लगते हैं. इसकी टॉप स्पीड 330 kmph से ज्यादा बताई गई है, जो इसे दुनिया की सबसे तेज रोड-लीगल कारों में शामिल करती है.

Ferrari 849 Testarossa का Spider वर्जन ज्यादा वजन की वजह से थोड़ा धीमा जरूर है, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में यह भी बेहद शानदार है. खास बात यह है कि दोनों ही वर्जन में 8-स्पीड ड्यूल-क्लच F1 गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, जो गियर शिफ्ट को बेहद फास्ट और स्मूद बनाता है.

Ferrari 849 Testarossa: डिजाइन

डिजाइन कि बात करें, तो Ferrari 849 Testarossa का डिजाइन 1970 के दशक के स्पोर्ट्स प्रोटोटाइप्स और एयरोडायनामिक कारों से इंस्पायर्ड है. इसमें शार्प और जियोमेट्रिक डिजाइन, कैब-फॉरवर्ड प्रोफाइल और दरवाजों में इंटीग्रेटेड बड़े साइड एयर इनटेक दिए गए हैं. पीछे की तरफ डबल-टेल डिजाइन देखने को मिलता है, जो Ferrari 512 S को ट्रिब्यूट देता है. फ्रंट में दिया गया हॉरिजॉन्टल ब्रिज एलिमेंट 1980 के दशक की Ferraris की याद दिलाता है. भले ही इसमें SF90 और Daytona SP3 की झलक मिले, लेकिन 849 Testarossa अपनी एक अलग और यूनिक पहचान बनाती है.

Ferrari 849 Testarossa: इंटीरियर

Ferrari 849 Testarossa के केबिन को पूरी तरह मॉडर्न बनाया गया है, लेकिन इसमें Ferrari की क्लासिक पहचान को भी बरकरार रखा गया है. इंटीरियर में पुराने जमाने की याद दिलाने वाले डिजाइन एलिमेंट्स को नई टेक्नोलॉजी के साथ खूबसूरती से जोड़ा गया है. कार का गियर सेलेक्टर देखने में मिनी गेटेड मैनुअल शिफ्टर जैसा लगता है, जो Ferrari की आइकॉनिक कारों को ट्रिब्यूट देता है.

स्टीयरिंग व्हील पर टच कंट्रोल्स की जगह फिजिकल बटन दिए गए हैं, जिससे ड्राइविंग के दौरान कंट्रोल ज्यादा आसान और भरोसेमंद बनता है. ड्राइवर और पैसेंजर के बीच एक सेंट्रल सेल दी गई है, जो दोनों केबिन एरिया को अलग करती है. दोनों के लिए अलग-अलग डिजिटल डिस्प्ले मौजूद हैं, जिन पर परफॉर्मेंस और ड्राइविंग से जुड़ी अहम जानकारी दिखाई देती है. इसके अलावा खरीदार अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से कंफर्ट सीट्स या रेसिंग सीट्स का ऑप्शन भी चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: MG Majestor से उठा पर्दा, प्रीमियम डिजाइन और लग्जरी फीचर्स के साथ आएगी नई SUV

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola