नक्सली गंगाधर मुंडा गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:30 PM
चांडिल : चौका पुलिस ने सरायकेला जेल ब्रेक कांड में शामिल नक्सली गंगाधर सिंह मुंडा को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. इस संबंध में चौका थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गंगाधर को चौका थाना क्षेत्र के झाबरी से बुधवार को छापामारी कर गिरफ्तार कर जेल […]
चांडिल : चौका पुलिस ने सरायकेला जेल ब्रेक कांड में शामिल नक्सली गंगाधर सिंह मुंडा को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. इस संबंध में चौका थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गंगाधर को चौका थाना क्षेत्र के झाबरी से बुधवार को छापामारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
थाना प्रभारी ने बताया कि गंगाधर पिछले कई वर्षो से प्रतिबंधित नक्सली संगठन से जुड़ा है और 17 नवंबर 2011 को हुए सरायकेला जेल ब्रेक कांड को अंजाम देने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसके साथ ही गितिलबेड़ा में 22 मार्च को पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में भी गंगाधर नक्सलियों की ओर से शामिल था.
नक्सली गंगाधर सिंह मुंडा घाट दुलमी में 21 मार्च को हुई गिरी महतो की हत्या में भी शामिल था. उन्होंने बताया कि गंगाधर इसके अलावा कई अन्य मामलों में भी शामिल था. चौका पुलिस ने गंगाधर सिंह मुंडा को बुधवार को जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










