शेयर बाजार में आज नहीं है छुट्टी, NSE-BSE करेंगे मॉक ट्रेडिंग सेशन

BSE और NSE की बिल्डिंग (ANI)
BSE NSE Mock Trading Session: आज 14 मार्च को BSE-NSE का स्पेशल मॉक ट्रेडिंग सेशन होने वाला है. जानें क्या है नया OTR फ्रेमवर्क, ट्रेडिंग की टाइमिंग और क्या आपके पैसों पर होगा इसका असर?
BSE NSE Mock Trading Session: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो आज 14 मार्च को आपके लिए सामान्य छुट्टी वाला दिन नहीं है. देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज, BSE और NSE इस शनिवार को एक खास मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित कर रहे हैं. इसका मुख्य उद्देश्य ट्रेडिंग सिस्टम की मजबूती को परखना और नए तकनीकी बदलावों (जैसे नया OTR फ्रेमवर्क) को टेस्ट करना है.
क्या आपके पैसों पर कोई असर पड़ेगा?
सबसे जरूरी बात यह है कि ये एक नकली (Simulated) ट्रेडिंग है. इसमें जो भी सौदे होंगे, वे सिर्फ टेस्टिंग के लिए होंगे. BSE और NSE ने साफ कर दिया है कि इन ट्रेड से न तो आपका कोई पैसा कटेगा (Pay-in/Pay-out) और न ही कोई कानूनी जिम्मेदारी बनेगी. यह सेशन केवल ब्रोकर्स और मेंबर्स के लिए है ताकि वे भारी लोड और तकनीकी खराबी (Disaster Recovery) के समय सिस्टम की तैयारी को जांच सकें.
ट्रेडिंग का समय क्या होगा?
BSE और NSE दोनों ही दो हिस्सों में काम करेंगे. पहले ट्रेडिंग मुख्य साइट (PR) से होगी और फिर उसे डिजास्टर रिकवरी (DR) साइट पर शिफ्ट किया जाएगा.
- BSE (Equity): सुबह 9:15 बजे लॉगिन शुरू होगा. दोपहर 1:00 बजे तक प्राइमरी साइट पर ट्रेडिंग चलेगी. फिर दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक डिजास्टर रिकवरी साइट से ट्रेडिंग होगी.
- NSE: यहां सुबह 8:45 बजे से कार्यवाही शुरू होगी. पहला सेशन दोपहर 12:15 बजे तक चलेगा और दूसरा सेशन दोपहर 1:00 बजे से 3:45 बजे तक होगा.
क्या नया टेस्ट होने वाला है?
इस बार का मॉक सेशन काफी खास है क्योंकि NSE अपने नए Order-to-Trade Ratio (OTR) फ्रेमवर्क को टेस्ट कर रहा है, जो 6 अप्रैल 2026 से लागू होने वाला है. इसके अलावा, BSE इक्विटी, करेंसी डेरिवेटिव्स, और गोल्ड रिसीट्स (EGR) जैसे सभी सेगमेंट में टेस्टिंग करेगा. इसमें ‘हॉल्ट’ (बाजार रुकना) और ‘ब्लॉक डील’ जैसी स्थितियों को भी परखा जाएगा.
ये भी पढ़ें: 14 मार्च को सोना-चांदी में गिरावट, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




