Mehul Choksi Net Worth: कितनी संपत्ति का मालिक है भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी, किसी अरबपति से कम नहीं

Mehul Choksi
Mehul Choksi Net Worth: मेहुल चोकसी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. एक वक्त था जब उसके पास करीब ₹20,000 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति थी. हीरे के व्यापार में उसने लंबा नाम कमाया था. लेकिन जैसे-जैसे उसके कारोबार की परतें खुलती गईं, करोड़ों के घोटाले सामने आते गए
Mehul Choksi Net Worth: PNB घोटाले का मुख्य आरोपी और भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी आखिरकार बेल्जियम में गिरफ्तार हो गया है. भारतीय एजेंसियों की रिक्वेस्ट पर बेल्जियम पुलिस ने ये कार्रवाई की है. गिरफ्तारी के बाद अब इस चर्चित घोटाले की जांच और कोर्ट में चल रहे केस को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है. आईए जानते है कितनी संपत्ति के मालिक है मेहुल चोकसी.
करोड़ों का मालिक बना बैंकों का कर्जदार
मेहुल चोकसी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. एक वक्त था जब उसके पास करीब ₹20,000 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति थी. हीरे के व्यापार में उसने लंबा नाम कमाया था. लेकिन जैसे-जैसे उसके कारोबार की परतें खुलती गईं, करोड़ों के घोटाले सामने आते गए.
50 करोड़ की कंपनी से 20,000 करोड़ तक का सफर
चोकसी ने जब अपनी कंपनी गीतांजलि जेम्स का कमान संभाला, तब उसकी टर्नओवर केवल ₹50 करोड़ थी. लेकिन अपनी तेज बिजनेस रणनीति और अंतरराष्ट्रीय विस्तार के जरिए उसने कंपनी को अमेरिका, दुबई और कई देशों तक पहुंचा दिया. 2006 में उसने अमेरिका की कंपनी सैम्युअल ज्वेलर्स के साथ करार किया, जिससे उसकी पहुंच 111 स्टोर्स तक हो गई थी.
कम समय में ज्यादा पैसा कमाने की लालसा
रिपोर्ट्स के अनुसार, मेहुल चोकसी जल्दी अमीर बनने की चाह में हदें पार कर गया. कहा जाता है कि उसने हीरों की गुणवत्ता से भी समझौता किया और बैंकों से धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कर्ज लिया. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से उसने करीब ₹13,500 करोड़ की धोखाधड़ी की थी, जिसमें उसका भांजा नीरव मोदी भी शामिल था.
संपत्ति जब्त, अब दिवालिया
घोटाले के उजागर होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई ने मेहुल चोकसी की संपत्ति जब्त कर ली. खुद मेहुल चौकसी ने एक इंटरव्यू में माना था कि जब उसने भारत छोड़ा, तब उसके पास ₹20,000 करोड़ की संपत्ति थी, लेकिन अब वह लगभग कंगाल हो चुका है.
कोर्ट ने 2,565.9 करोड़ की संपत्ति लिक्विडेट करने की दी मंजूरी
मुंबई की एक विशेष अदालत ने हाल ही में मेहुल चौकसी से जुड़ी करीब ₹2,565.9 करोड़ की संपत्ति के लिक्विडेशन (नीलामी) को मंजूरी दी है. इसमें मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहरों में स्थित प्रॉपर्टीज शामिल हैं. गिरफ्तारी के बाद चौकसी की तबीयत को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. कहा जा रहा है कि उसकी सेहत ठीक नहीं रहती, और इसी वजह से वह कई बार प्रत्यर्पण से बचने के लिए बीमार होने का बहाना करता रहा है.
Also Read: अक्षय तृतीया पर ‘सोने की बारिश’, कीमत पहुंच सकती है ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










