पौने तीन लाख की ठगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:33 PM
बोकारो : बीसीसीएल में ठेकेदारी मिलने का कार्यादेश दिखा कर एक व्यक्ति ने दो लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर ली है. ठगी के शिकार हुए सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के उकरीद बस्ती निवासी अली इमाम अंसारी स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. धनबाद जिला के थाना कतरास, ओलीडीह निवासी प्रकाश कुमार सिंह […]
बोकारो : बीसीसीएल में ठेकेदारी मिलने का कार्यादेश दिखा कर एक व्यक्ति ने दो लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर ली है. ठगी के शिकार हुए सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के उकरीद बस्ती निवासी अली इमाम अंसारी स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
धनबाद जिला के थाना कतरास, ओलीडीह निवासी प्रकाश कुमार सिंह को अभियुक्त बनाया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि अभियुक्त ने ठेका का कार्यादेश अली इमाम अंसारी को दिखाया. पार्टनरशिप में ठेका करने की बात कह 15 लाख रुपया का फायदा होने का प्रलोभन दिया.
अभियुक्त की बातों पर भरोसा कर अली इमाम ने एकरारनामा कर दो लाख 70 हजार रुपया का भुगतान कर दिया. रुपये भुगतान होने के बाद फायदा की बात तो दूर मूल राशि भी लौटाने से अभियुक्त ने इनकार कर दिया. पैसा का तकादा करने पर जान से मार देने की धमकी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










