फर्जी स्मार्ट कार्ड बनाने वाले दो धराये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:33 PM
मोतीपुर : मोतीपुर पुलिस ने नगर पंचायत के वार्ड दस से शनिवार को अवैध रूप से स्मार्ट कार्ड बना रहे दो युवकों को हिरासत में लिया है. युवकों के पास से पुलिस ने 600 स्मार्ट कार्ड, दो लैपटॉप व एक सॉफ्टवेयर बनाने वाली मशीन बरामद किया है. जानकारी के अनुसार प्रखंड प्रशासन को वार्ड संख्या […]
मोतीपुर : मोतीपुर पुलिस ने नगर पंचायत के वार्ड दस से शनिवार को अवैध रूप से स्मार्ट कार्ड बना रहे दो युवकों को हिरासत में लिया है. युवकों के पास से पुलिस ने 600 स्मार्ट कार्ड, दो लैपटॉप व एक सॉफ्टवेयर बनाने वाली मशीन बरामद किया है. जानकारी के अनुसार प्रखंड प्रशासन को वार्ड संख्या दस में दो युवकों द्वारा स्मार्ट कार्ड बनाने के एवज में 30 रुपये व 60 रुपये लेने की शिकायत मिली.
बीडीओ ने इस मामले की जांच के लिए प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार को मौके पर भेजा. डॉ मुकेश कु मार ने बताया कि जांच के दौरान स्मार्ट कार्ड बना रहे दोनों युवकों ने कोई भी विभागीय चिट्ठी नहीं दिया. इसके बाद जांच पदाधिकारी ने इसकी सूचना बीडीओ को दी.
बीडीओ रामयश राम ने एसडीओ पश्चिमी को मामले से अवगत कराया. एसडीओ के आदेश पर मोतीपुर पुलिस ने मौके से मुजफ्फरपुर निवासी आलोक कुमार व शिवचंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 600 स्मार्ट कार्ड, दो लैपटॉप, एक बैटरी व एक सॉफ्टवेयर बनाने वाली मशीन बरामद किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
* पुत्र दिलाने के नाम पर सास-बहू को ठगा
कुढ़नी : महादलित टोला में महिलाओं को अमीर बनाने व उन्हें पुत्र दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. ठग ने उनके कीमती गहने व नकदी समेत दो लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर भाग निकला. परिजनों ने बाद में उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.
कुढ़नी स्टेशन चौक स्थित महादलित टोला निवासी राजेंद्र राम की पत्नी बिंदा देवी व उसकी पतोहू संगीता देवी व बेबी देवी के घर एक युवक पहुंचा. उसने अपने को साधक बताते हुए सभी तरह के दु:ख को दूर करने की बात बतायी. ठग ने सास व उसकी दोनों बहुओं से परिवार की कोई समस्या बताने व उसे तुरंत समाधान करने की बात बतायी.
* ठगी का नायाब तरीका
ठग ने अपनी बातों से सास व बहुओं को प्रभावित कर लिया था. इतने में बिंदा देवी ने बताया कि मेरी छोटी पतोहू को बच्च होता है लेकिन मर जाता है. ठग ने कहा कि कोई बात नहीं है. घर के सभी जेवर व नकदी लेकर आओ. बिंदा देवी व उसकी पतोहू ने पोटली में गहना व नकदी लाकर रख दिया.
ठग ने सभी को हाथ जोड़ कर आधे घंटे तक आंख मूंद कर ध्यान लगाने को कहा. जब सभी ने आंख खोली तो ठग पोटली में रखे गहने व पैसे लेकर चंपत हो चुका था. उसने पोटली में ईंट व पत्थर रख दिया था. परिवार वालों ने ठग को खोजने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह जा चुका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










