मौलवी व आलीम पद के लिए जमा हुआ आवेदन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2015 6:02 PM
बलिया बेलौन . बलिया बेलौन क्षेत्र के मदरसा हमीदीया बालूगंज सदापुर में मौलवी व आलीम पद पर बहाली में शामिल होने के लिए आवेदन देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है. दो पद के लिए दर्जनों छात्रों द्वारा आवेदन किया गया है. मदरसा के हेड मौलवी फूजेल अहमद ने बताया कि आवेदन देने की अंतिम […]
बलिया बेलौन . बलिया बेलौन क्षेत्र के मदरसा हमीदीया बालूगंज सदापुर में मौलवी व आलीम पद पर बहाली में शामिल होने के लिए आवेदन देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है. दो पद के लिए दर्जनों छात्रों द्वारा आवेदन किया गया है. मदरसा के हेड मौलवी फूजेल अहमद ने बताया कि आवेदन देने की अंतिम तिथि 12 फरवरी है एवं 6 फरवरी 2015 में बिहार मदरसा बोर्ड पटना के देखरेख में छात्रों का जांच परीक्षा एवं साक्षात्कार लिया जायेगा. मदरसा सचिव जुल्फक्कार अनवर ने बताया कि मौलवी एवं आलीम पद पर बहाली में किसी तरह की अनियमितता बरर्दास्त नहीं की जायेगी. जांच परीक्षा एवं साक्षात्कार मदरसा बोर्ड पटना के एक्सपर्ट एवं बहाली कमेटी के सदस्यों की निगरानी में होगी. इसके लिए पुलिस प्रशासन की भी मदद ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










