Easy Rangoli Designs: कम समय में बनाएं शानदार और क्रिएटिव रंगोली, देखें सबसे आसान और खूबसूरत डिजाइन
Published by : Rani Thakur Updated At : 22 Jan 2026 1:58 PM
सिंपल रंगोली डिजाइन (Image-Gemini)
Easy Rangoli Designs: पहली बार रंगोली बना रहे हैं तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है. कम समय में बनाएं शानदार और क्रिएटिव रंगोली. इस आर्टिकल में देखें सबसे आसान और खूबसूरत रंगोली डिजाइन आइडियाज.
Easy Rangoli Designs: भारतीय संस्कृति में किसी भी पर्व-त्योहार के मौके पर रंगोली बनाने की परंपरा है. इसकी वजह है कि उत्सव के मौके पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है. कई बार तो घरों को सजाने के साथ-साथ मेहमानों के स्वागत के लिए भी रंगोली बनाया जाता है. रंगोली बनाने के लिए फूल, आटा, रंगीन रेत, पत्ते और दीये आदि का इस्तेमाल किया जाता है. मान्यता है कि घर पर रंगोली बनाने से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. इसलिए, घर पर रंगोली बनाना घर और परिवार के सदस्यों के लिए शुभ और शुभ माना जाता है।
सिंपल डॉट रंगोली

इस तरह की रंगोली डिजाइन बनाना बहुत ही आसान है. किसी भी त्योहार के मौके पर आप इस रंगोली को फटाफट बना सकते हैं. यानी इसे बनाने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता है.
फूलों वाली रंगोली

फूलों वाली रंगोली बनाने से शुभता और खुशहाली आती है. इसे डिजाइन को बनाने के लिए फूलों के साथ-साथ पत्तियों का भी इस्तेमाल किया जाता है. इस रंगोली के बीच में दीया या कैंडल रखने से इसका लुक और निखर जाता है.
यह भी पढ़ें: Saraswati Puja Rangoli Designs: सरस्वती पूजा पर इन खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली डिजाइनों से सजाएं अपना पूजा स्थल
चावल और मसालों वाली रंगोली

आपके पास अगर रंग नहीं है तो फिर आप किचन की चीजों से ही रंगोली बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप चावल और विभिन्न तरह के मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
कलश वाली रंगोली

किसी भी त्योहार के मौके पर कलश वाली रंगोली को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. यह रंगोली डिजाइन बनाना भी बहुत आसान है.
यह भी पढ़ें: Basant Panchami Rangoli Design: वसंत पंचमी के लिए सबसे खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स
यह भी पढ़ें: Basant Panchami Rangoli Design : वसंत पंचमी पर घर को सजाएं अलग और खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










