Premanand Ji Maharaj: प्रेमानन्द जी महाराज ने बताया क्या है भगवान की सबसे बड़ी पूजा

Author Tanvi
Updated:
विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj: इस लेख में आपको यह बताया जा रहा है कि जब एक महिला ने प्रेमानंद जी महाराज से ये पूछा कि भगवान की सबसे बड़ी पूजा क्या है तो, महाराज जी ने इसका क्या उत्तर दिया.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj: भक्तों के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं, ये सवाल कभी जटिल होते हैं तो कभी बहुत अधिक सरल, लेकिन भक्त हमेशा ऐसे महात्मा या संत की खोज में रहते हैं, जो उनके इन सवालों को समझ पाए और भगवान और जीवन से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए उनका अच्छे से मार्गदर्शन कर पाए, ताकी लोग आपने आध्यात्मिक जीवन की राह में आगे निकल पाए. कई लोग प्रेमानंद जी महाराज से मिलकर, कुछ ऐसे प्रश्न पूछते हैं जिनका स्पष्ट उत्तर खोज पाना उनके लिए बहुत मुश्किल होता है. इस लेख में आपको यह बताया जा रहा है कि जब एक महिला ने प्रेमानंद जी महाराज से ये पूछा कि सबसे बड़ी पूजा क्या है तो, महाराज जी ने इसका क्या उत्तर दिया.

महिला ने किया यह प्रश्न

प्रेमानंद महाराज जी से मिलकर कई लोग अपने मन की शंका को दूर करने का प्रयास करते हैं, लोग ऐसा इसलिए भी करते हैं, क्योंकि महाराज जी सभी सवालों का बहुत सरल उत्तर देते हैं, जिससे भक्त को संतोष की प्राप्ति होती है. महाराज जी के प्रवचन के दौरान एक महिला ने उनसे भगवान की सबसे बड़ी पूजा क्या है इस विषय में प्रश्न किया.

Also read: Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने बताया घर पर मोर का पंख रखना शुभ होता है या अशुभ

Also read: प्रेमानन्द महाराज ने बिल्ली के रास्ता काटने पर कही यह बात, जानें शगुन होता है या अपशगुन

ये होती है भगवान की सबसे बड़ी पूजा

महिला के सवालों का उत्तर देते हुए महाराज जी ने कहा कि व्यक्ति को कभी भी किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहिए, यही भगवान की सबसे बड़ी पूजा होती है, व्यक्ति को हमेशा यह प्रयास करना चाहिए कि वो अपनी वाणी से किसी के दिल को ठेस ना पहुंचाए और साथ ही व्यक्ति को यह भी प्रयास करना चाहिए कि किसी भी व्यक्ति को वह शारीरिक रूप से भी कोई कष्ट ना दे. इंसान के मन को दुख ना पहुंचाना ही भगवान की सबसे बड़ी पूजा होती है.

Also read: प्रेमानन्द जी महाराज ने बतलाया व्रत में कब और क्या खाना चाहिए, समझे व्रत का सही अर्थ

Trending Video

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola