मुंबई : बॉलीवुड में जबतब दो अभिनेत्रियों के बीच कोई न कोई जंग चलती ही रहती है. हाल ही में उम्र की बात को लेकर अपनी मसककली सोनम कपूर और ऐश्वर्या के बीच झगड़ा हुआ था, उसके बाद शाहिद कपूर को लेकर प्रियंका और करीना की तू तू-मैं मैं हुयी. और अब लगता है जल्द ही नयी जंग शुरू होनेवाली है. अपनी अजब-सी आदाओं से सबके दिलों में जगह बना चुकीं, दीपिका पादूकोण आजकल करीना कपूर से पंगे लेने से बाज नहीं आ रही हैं. बतौर निर्माता सैफ़ अली खान की पहली फ़िल्म लव आज कल  में लीड भूमिका निभा रहीं दीपिका, करीना को जलाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं हैं. दरअसल लव आज कल  इम्तियाज अली निर्देशित कर रहे हैं, जो करीना को लेकर जब वी मेट जैसी ब्लॉकबस्टर दे चुके हैं. जब सैफ़ ने फ़िल्म निर्माण में आने का फ़ैसला किया, तो सबको लगा कि उनकी इस पहली फ़िल्म में उनकी रियल लाइफ़ लव करीना जरूर होंगी, और जब इम्तियाज निर्देशन करेंगे, तब तो करीना को ही होना चाहिए, लेकिन यह ऐसा नहीं हुआ. इम्तियाज ने करीना के बजाय दीपिका को कॉस्ट कर करीना को जोर का झटका दे दिया. इसी बात को लेकर जब दीपिका से पूछा गया, तो उन्होंने व्यंगात्मक अंदाज में कहा कि इम्तियाज जानते हैं कि उनकी फ़िल्म में कौन फ़िट होगा कौन नहीं और करीना. हर किरदार के लिए सही ऑप्शन हों ऐसा तो बिल्कुल नहीं है. अब आप ही सोचिए बेबो जैसी बिंदास बाला जब ऐसे कमेंट्स सुनेंगी तो क्या भड़केंगी नहीं. तो इंतजार कीजिए बेबो के जवाब का हम आपको सारी खबर देते रहेंगे. |