मुंबई : युवा दिलों की धड़कन और पूर्व विश्व सुंदरी रह चुकीं प्रियंका चोपड़ा को भी नया चस्का चढ़ गया है. जी हां बॉलीवुड में इनदिनों इंटरनेट के जरिये अपने फ़ैन्स से जुड़ने का खुमार छाया हुआ है. अभी हाल ही में करीना कपूर के बारे में एक फ़ैशन वेबसाइट के जरिये जनता से जुड़ने की बात सामने आयी थी, और अब प्रियंका ने भी हाल ही में ट्विटर डॉट कॉम नामक एक वेबसाइट पर अपना प्रोफ़ाइल बनाया है. जहां चार दिन में कम से कम एक बार वह अपने फ़ैन्स से जरूर रू-ब-रू होंगी यह पहला मौका है, जब प्रियंका किसी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट से जुड़ी हैं. अगर आप प्रियंका के विचारों को जानने के इच्छुक हैं, तो ट्विटर वेबसाइट पर जायें और प्रियंका चोपड़ा टाइप करें. प्रियंका की प्रोफ़ाइल में आप बॉलीवुड अभिनेत्री के विचार पढ़ सकते हैं और उस परग प्रतिक्रिया भी दे सकते हैं. अभी हाल ही में प्रियंका ने पॉप के सरताज माइकल जैक्सन की मृत्यु के बारे में इस साइट पर लोगों से बांटा हैं. |