Friday, September 03, 2010 3:22:39 PM
HOME |LOGIN |E-PAPER |NEWSLETTER |FEEDBACK |ABOUT US |CONTACT US |SITEMAP |RATE CARD |RSS 
 *  सबकी समस्याओं का होगा निवारणः राहुल *  पाक क्रिकेट को न हो नुकसानः कपिल *  देरी करना भारतीयों की आदत में शुमारः आस्ट्रेलिया *  आरोप निकले गलत, तो टैबलायड पर मुकदमाः जखरानी *  दागी तिकड़ी अस्थाई तौर पर निलंबित *  अनंतनाग में कर्फ्यू खत्म, जनजीवन सामान्य *  नीतीश ने सर्वदलीय बैठक बुलाई *  शांति वार्ता जारी रखेंगे अब्बास और नेतान्याहू *  हर राज्य की जरूरत के मुताबिक बने योजना *  औरंगजेब की लिखी कुरान प्रति की नीलामी
मुख्यपृष्ठ रांची जमशेदपुर धनबाद देवघर पटना कोलकाता सिलीगुड़ी
Citizen Journalist
Forum
Railway Time Table
Flight Details
Jharkhand Politics
चीन का पिछले 15 सालों में मध्य एशिया में व्यापार तथा संपर्क बढ़ाने के बावजूद भी रूस का मध्य एशिया से साझा व्यापार ज्यादा है
Other Headline 
Prabhat Khabar
बिजली कटौती के लिए डीवीसी जिम्मेवार नहीं
6/29/2009 9:56:00 PM

Change font size: | 

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

हजारीबाग क्षेत्र में बिजली की कटौती (लोड सेडिंग) के लिए डीवीसी जिम्मेवार नहीं है. डीवीसी झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड के सिंदूर पावर सब स्टेशन को नियमित विद्युत आपूर्ति कर रहा है. इस आशय की जानकारी दामोदर वैली कॉरपोरेशन ऑफिसर्स फोरम के अध्यक्ष सह मुख्य अभियंता जीएन सिंह और महासचिव संजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में दी. श्री सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं के बीच यह प्रचारित किया जा रहा है कि विद्युत कटौती डीवीसी कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि किसी भी दिन डीवीसी ने 24 घंटे में 90 मिनट से अधिक बिजली नहीं काटा है. इससे अधिक बिजली कटती है, तो उसके लिए विद्युत बोर्ड जिम्मेवार है.हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों के लिए लगभग 50 एमवीए विद्युत की आवश्यकता है, जिसे डीवीसी नियमित रुप से आपूर्ति कर रहा है. कोयला और पानी की कमी के कारण कभी-कभी लोड सेडिंग करना पड़ता है, जो अधिकतम 90 मिनट है. विद्युत की कमी को हम वैकल्पिक व्यवस्था कर पूरा कर लेते हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यालय से हमें स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी हाल में घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली नहीं काटी जाये. उत्पादन में कमी की भरपाई के लिए गैर घरेलू क्षेत्रों की बिजली काटी जाये. विद्युत बोर्ड के पास डीवीसी का 1200 करोड़ रुपये बकाया है. बार-बार मांग करने पर भी बकाया राशि नहीं दी जा रही है.श्री सिंह ने कहा कि 10वीं और 11वीं पंचवर्षीय योजना के तहत भारत सरकार ने पावर विजन 2012 कार्यक्रम तय किया है. इसके तहत डीवीसी की उत्पादन इकाइयों की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है. झारखंड के 11566 गांव में विद्युतीकरण की जवाबदेही डीवीसी नेली है. अधिकतर गांवों में काम पूरा कर लिया गया है. प्रेस सम्मेलन में कार्यकारी सदस्य जयदीप विश्वास भी शामिल थे.

दो सड़क हादसे में तीन की मौत...
सिल्ली में मधुमिता का हुआ भव्य स्वागत...
एहसान के परिजनों को चमत्कार की उम्मीद...
पिठोरिया में वाहन लुटेरा गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा...
मजदूरों ने की भुगतान की मांग, काम बंद...
सड़क में हुए जल जमाव से लोग परेशान...
खूंटी में युवक की गोली मार कर हत्या...
ग्रामीणों की समस्याएं सुनी उप महापौर ने...
सड़क हादसे में छात्र की मौत...
एहसान के भाई ने नीतीश से मुलाकात की...
समय पर पूरा नहीं हुआ वीयर मरम्मत का कार्य...
प्रगतिशील किसान ने दिया सूखा से निबटने का सुझाव...
नारो बाजार में बस के धक्के से छात्र घायल...
वज्रपात से युवती घायल...
राज्य में 29 मोस्ट वांटेड आपराधिक गिरोह...
वीएन पांडेय पर प्राथमिकी...
बाजार समिति भ्रष्टाचार : पंडरा के बाहर भी हो रहा थोक कारोबार...
मांडर का एहसान बना लखीसराय में बंधक...
मुठभेड़ में कुंदन का करीबी मारा गया...
पारा शिक्षकों ने प्रतिनियुक्त शिक्षकों को खदेड़ा...
स्थानीय नीति को परिभाषित करने की मांग...
मुंसिफ परीक्षा में बेड़ो की लूसी का चयन...
एक करोड़ की फर्नीचर खरीद की संचिका विधानसभा से गायब !...
नकद की कौन कहे, चेक से भी लिया घूस...
ठाकुर को बचाने में जुटे नीचे से लेकर ऊपर तक के लोग...
निगरानी को मिलीं जेपीएससी की कॉपियां...
नक्सलियों की कार्रवाई से थर्राया रनिया...
ग्रामीणों पर अपराधियों का हमला, कई घायल...
रातू में युवक को गोली मारी...
ओरमांझी में सड़क पर उतरे ग्रामीण...
Previous
Contact Us | Advertisement | Archive | Todays News | Style Book | Corporate Mail
© Copyright of Prabhat khabar | Terms & Conditions of Reading | Privacy and Cookie Policy
Site best viewed in IE 6.0
Developed & Designed By