जगरेब (क्रोएशिया) : विंबलडन के क्वार्टरफ़ाइनल में पहुंचे इवो कालरेविच और विश्व के 13 वें के खिलाड़ी मैरिन सिलिच को अगले हफ्ते अमेरिकी के खिलाफ़ होनेवाले डेविस कप मुकाबले के लिए क्रोएशिई टीम में शामिल किया गया है.टीम के कप्तान गोरान पर्पिक ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि पोरेक में10 जुलाई से 12 जुलाई के बीच होनेवाले डेविस कप क्वार्टरफ़ाइनल मुकाबले के लिए रोको करानुसिक और लोवरो जोवको को भी टीम में जगह दी गयी है. इस बीच मोनोन्यूक्िलयोसिस की बीमारी से उबर रहे विश्व के पूर्व नंबर सात मारियो एनकिच को मुकाबले से हटना पड़ा है.वहीं अमेरिकी टीम के कप्तान पैट्रिक मैकनरो ने विश्व के नंबर छह एंडी रॉडिक और नंबर 17 जेम्स ब्लैक के अलावा बॉब और माइक ब्रायन की विश्व की शीर्ष रैंकिंग युगल टीम का चयन डेविस कप मुकाबले के लिए किया है. दोनों देशों के बीच इससे पहले डेविस कप के दो मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें क्रोएशिया विजयी रहा है. |