मेदिनीनगर : पलामू प्रमंडल में सुखाड़ व अकाल के सवाल पर भाकपा की जिला इकाई ने कचहरी परिसर में धरना दिया.  इसकी अध्यक्षता जिला सहायक सचिव समसुद्दीन अंसारी ने की.राज्य परिषद के सहायक सचिव केडी सिंह ने कहा कि भारत गांवों को देश है. अस्सी प्रतिशत लोग खेत पर निर्भर है. सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से प्रमंडल के किसानों की कमर टूट चुकी है. लगातार सुखाड़ व अकाल का मार ङोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसान टूटेंगे, तो देश टूटेगा, क्योंकि किसान ही अन्नदाता है. खेती नहीं होगा, तो खाने के लिए अन्न कहां से मिलेगा. किसानों को सुखी बनाने के लिए सिंचाई की व्यवस्था दुरुस्त करनी होगी. जिला सचिव सूर्यपत सिंह ने कहा कि किसान, मजदूर बदहाल है. नरेगा में भ्रष्टाचार की वजह से मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है. विकास का काम धरातल पर नहीं दिख रहा है. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद क्षेत्र में विधायक कोटे से कराये गये कार्यो में लूट मची है. इसकी सीबीआइ जांच होनी चाहिए. धरना कार्यक्रम में जिला सहायक सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, बद्रीनाथ सिंह, मृत्युंजय शर्मा, भोला सिंह, गणेश सिंह, बलराम सिंह, शंभु सिंह चेरो, जगमोहन सिंह, कुलवंती देवी, सच्चितानंद पाठक, रामनदंन विश्वकर्मा, अमरेश विश्वकर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे. धरना के बाद 10 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा. ज्ञापन में पलामू को अकाल क्षेत्र घोषित करने, किसानों को खाद-बीज मुहैया कराने सहित कई मांग शामिल है. |