मुंबई : मिसवर्ल्ड पिग्गी चोप्स ने फ़िल्म द हीरो से अपना फ़िल्मी सफ़र शुरू किया था. लेकिन उन्हें पहचान मिली अक्षय कुमार और लारा दत्ता के साथ फ़िल्म अदांज  से. इससे पहले प्रियंका ने दलेर मेंहदी के लिए एक एल्बम में भी काम किया था. इस सफ़र में प्रियंका को कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन आजकल प्रियंका की किस्मत काफ़ी जोरों पर है. जी हां. प्रियंका चोपड़ा की किस्मत के सितारे इन दिनों खूब चमक रहें हैं. पहले उनकी फ़िल्म फ़ैशन जबरदस्त हिट हुई. उसके बाद शाहिद कपूर के साथ अगली फ़िल्म कमीने प्रदर्शन के लिए तैयार है, जिसके सफ़ल होने की अभी से उम्मीद लगायी जा रही है. फ़िल्म के प्रोमो देख कर ही पता चल जाता है कि फ़िल्म अच्छा बिजनेस करनेवाली है. गौरतलब है कि फ़िल्म कमीने का संगीत पहले ही हिट हो चुका है.रही बात अब की तो अब प्रियंका को यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा के साथ अपनी आगामी फ़िल्म प्यार इंपॉसिबल में बतौर नायिका के रूप में नजर आयेंगी. जुगल हंसराज द्वारा निर्देश्ति इस फ़िल्म को लेकर प्रियंका चोपड़ा बहुत उत्साहित हैं. फ़िल्म की शूटिंग के दौरान दोनों ने काफ़ी मस्ती की और स्टॅट भी दिखाये. प्रियंका का कहना है कि हर कलाकार के लिए उसकी फ़िल्म बहुत मायने रखती है. मेरे लिए भी मेरी सभी फ़िल्में बहुत मायने रखती हैं .फ़िल्म प्यार इंपॉसिबल पूरी तरह से एक लव स्टोरी है. उदय एक हंसमुख इंसान है. उनके साथ काम करने में मुङो बेहद मजा आ रहा है.       
 
हाल ही में प्रियंका ने इस फ़िल्म के सेट पर खूब मस्ती की. उन्होंने उदय के साथ एक स्वीमिंग पूल में काफ़ी ऊंचाई से छलांग भी लगायी. |