मंदी की मार और लगातार फ्लॉप फिल्मों से परेशान बॉलीवुड की सारी उम्मीदें आज प्रदर्शित हो रही फिल्म कमबख्त इश्क पर टिकी हुई हैं. फिल्म की हाइप को देखते हुए इसे 2000+ प्रिंट के साथ रिलीज किया जा रहा है. भारत में 1400 और ओवरसीज में 600 प्रिंट रिलीज किये जायेंगे. फिल्म के एक डायलॉग महिलाएं केवलएक ही चीज के लिए अच्छी होती हैं, पर काफी विवाद भी हुआ है. बिग बजट की इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार करीना कपूर और अक्षय कुमार की जोड़ी है. फिल्म के निर्देशक हैं साबिर खान. पहली बार इस फिल्म की शूटिंग हॉलीवुड के क्रू मेंबरों के साथ की गयी है. कोडक थियेटर के साथ प्रतिष्ठित यूनिवर्सल स्टूडियो में शूट होनेवाली यह एकमात्र हिंदी फिल्म है. फिल्म में ऐसे एक्शन दृश्य हैं, जिन्हें हिंदी दर्शक पहली बार देखेंगे. पैसिफ़िक कोस्ट हाइवे पर समुद्र तल से मात्र 300 फीट की ऊंचाई पर इसकी शूटिंग की गयी है, जबकि कानून के तहत समुद्र तल से 500 फीट से कम ऊंचाई पर उड़ान भरना मना है. अक्षय ने सांस रोक देनेवाले कई हैरतअंगेज स्टंट दृश्यों को खुद अंजाम दिया है. हॉलीवुड के सुपरस्टार सिलवेस्टर स्टॉलन, ब्रांडन राउथ और डेनिस रिचर्ड पहली बार किसी हिंदी फिल्म में काम कर रहे हैं. करीना इसमें सुपर मॉडल का किरदार निभा रही हैं. इस फिल्म में करीना ने सौ से ऊपर डिजाइनर कपड़े और 60 जोड़ी सैंडिलें पहनी हैं.एडवांस बुकिंग में रिकॉर्डआम तौर पर एडवांस बुकिंग बुधवार से शुरू होती है, लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग रविवार से ही शुरू की गयी. पूरे भारत में इसकी बुकिंग उत्साहजनक है. रांची के चारों मुख्य सिनेमाघरों सुजाता, मिनीप्लेक्स, मीनाक्षी और आइलेक्स में यह फिल्म लगी है. आइलेक्स के मैनेजर दीपक चौधरी ने बताया कि फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. करीब 70% टिकटें बुक हो चुकी हैं.लगता है कि फिल्म न्यूयार्क के बाद यह फिल्म भी फायदे का सौदा साबित होगी. |