Sunday, March 14, 2010 3:54:29 AM
HOME |LOGIN |E-PAPER |NEWSLETTER |FEEDBACK |ABOUT US |CONTACT US |SITEMAP |RATE CARD |RSS 
Advertisements
 *  भारत से बातचीत समय की बरबादी : पाक *  डिज्नी बंद करेगा स्टूडियो *  हॉलैंड ने इंग्लैंड को हराया *  पाक की यात्रा नहीं करें : ब्रिटेन *  मुंबई इंडियंस का 212 का विशाल स्कोर *  लाहौर विस्फ़ोटों में गई 57 की जान *  रिचार्ज होने उतरेंगे चार्जर्स *  ढाई करोड़ के जाली नोट मिले *  मुङो इस्तीफ़ा देने की जरूरत नहीं : राजपाल *  जादू की झप्पी में प्रीति को दादा की चुनौती
मुख्यपृष्ठ रांची जमशेदपुर धनबाद देवघर पटना कोलकाता सिलीगुड़ी
Citizen Journalist
Forum
Railway Time Table
Flight Details
Jharkhand Politics
स्वामी भीमानंद ने धर्म व अध्यात्म की आड़ में सेक्स रैकेट चला कर पिछले 10 सालों में 125 करोड़ की कमाई की
Other Headline 
Prabhat Khabar
आरके आनंद फिर जेओए अध्यक्ष
7/2/2009 9:51:27 PM

Change font size: | 

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

धनबाद  : मैथन के नवनिर्मित स्पोर्ट्स हॉस्टल में संपन्न झारखंड ओलिंपिक संघ (जेओए) के चुनाव में एक बार फिर सर्वसम्मति से आरके आनंद अध्यक्ष, एसएम हाशमी महासचिव व  मधुकांत पाठक कोषाध्यक्ष चुन लिये गये. आइओेए के पर्यवेक्षक गुरबीर सिंह ने कहा कि संघ का एजीएम व चुनाव जेओए के संविधान व नियमानुसार हुआ है. इसके 72 सदस्यों में से 48 सदस्य बैठक में उपस्थित थे. इन सदस्यों ने उपरोक्त तीनों का चयन किया. इन पदों के लिए कोई अन्य प्रत्याशी सामने नहीं आया. हॉस्टल के बाहर चले हंगामे पर उन्होंने कहा कि चुनाव में हंगामा होता ही रहता है. इस कारण चुनाव को रोकना या टालना संभव नहीं है. वहं चुनाव के रिटर्निग ऑफिसर नहीं हैं, जो चुनाव रोक दें.चुनाव गैरकानूनी, कोर्ट जायेंगे  झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने गुरुवार को मैथन में हुए जेओए के चुनाव को अनैतिक व गैरकानूनी बताया है. उन्होंने इसके विरोध में कोर्ट जाने का संकेत दिया. धनबाद क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अमिताभ चौधरी ने कहा कि फिलवक्त ऐसे लोग जेओए पर काबिज हैं, जिन्होंने राज्य में खेल की लुटिया डुबो दी है. यहां खेल को लूट का चरागाह बना दिया गया है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. इसके विरोध में लोग उठ  खड़े  हुए हैं. अपने फायदे के लिए इन लोगों ने एसोसिएशन का संविधान तक बदल डाला.गैरकानूनी कार्यो की पूरी श्रंखला हैउन्होंने यह भी कहा कि नियम भी यही लोग बनाते हैं और डिफाल्टर भी यही लोग हैं. यह गैरकानूनी है. यूं कहें, तो इन लोगों के गैरकानूनी कायरें की पूरी श्रंखला ही है. सभी लोग जानते हैं कि ज्यादातर खेल संगठन सरकार के पैसे से चलते हैं. यह पैसा जनता से मिलनेवाले टैक्स से आता है. इन पैसों का यह सरासर दुरुपयोग है. यह जनता के साथ छल है.पर्यवेक्षक को पत्र सौंपाअमिताभ चौधरी ने कहा कि उन्होंने गुरुवार को अचानक प्रकट हुए पर्यवेक्षक गुरबीर सिंह को एक पत्र सौंपा है. पत्र में 23 लोगों के हस्ताक्षर हैं. उन्होंने दावा किया है कि ये सभी जेओए के सदस्य हैं. उन्होंने पत्र में कहा है कि एसोसिएशन के नियम व कानून से खिलवाड़ किया गया है. कई सदस्यों की सदस्यता समाप्त कर दी गयी है . उन्होंने कहा कि हम भी कानून का उल्लंघन कर सकते थे, लेकिन हम कानून पसंद लोग हैं. ऐसा करने से हममें और उनमें क्या अंतर रह जाता. आज के चुनाव में नियम-कानून की धज्जियां उड़ायी गयीं.चार साल में एक भी बैठक नहींउन्होंने कहा कि चार साल में एक बार भी कार्यकारिणी की बैठक नहीं बुलायी गयी. पहले कार्यकारिणी कमेटी की बैठक होती है,  फिर एजीएम. हमने पहले ही भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन को 236 पन्नों की रिपोर्ट भेजी है, जिसमें सारी गड़बड़ियों की जिक्र है.

लाहौर विस्फ़ोटों में गई 57 की जान...
ढाई करोड़ के जाली नोट मिले...
बाल -बाल बचे चंद्रबाबू नायडू...
पाक में आत्मघाती हमला, 10 मरे...
भारत - रूस के बीच 22 समझौते...
सीमा पर फिर सर्च अभियान...
बाहर मरनेवाले मजदूरों के परिजनों को एक लाख...
यूनिट संख्या दो का ब्यॉलर फटा...
फ़ोर्स का इस्तेमाल का अधिकार...
इतिहास कायम कर रही है नैना...
हमले का जवाब देगा भारत : चिदम्बरम...
जांच दल के सामने हाजिर होंगे मोदी...
लाहौर में दोहरा आत्मघाती हमला, 41 मरे...
महिला आरक्षण पर मुलायम ने मारी पलटी...
मंहगाई पर वामदलों और सपा का वाकआउट...
रियल इस्टेट के लिये बनेगा विधेयक...
महाराष्ट्र में 463 किसानों ने की आत्महत्या...
पाक ने किया मिसाइल व टॉरपिडो परीक्षण...
दो हजार लोगों पर एक डॉक्टर, 2950 पर एक नर्स...
अजमेर में सड़क दुर्घटना, नौ की मौत...
पाक में ड्रोन हमला, 16 मरे...
संजय दत्त मामला, चुनौती नहीं देगी सीबीआइ...
गोधरा कांड में नरेंद्र मोदी को सम्मन...
बरेली में तनावपूर्ण स्थिति...
जनरल फ़ोंसेका का कोर्ट मार्शल...
नाइजीरिया हिंसा में 200 लोग गिरफ्तार...
मोगादिशु में संघर्ष, 20 की मौत...
आदिवासी धर्म कोड की मांग...
सिविल सर्विस परीक्षा में अब एप्टीट्यूड टेस्ट...
डीवीसी स्टोर में आग...
Previous
Contact Us | Advertisement | Archive | Todays News | Style Book | Corporate Mail
© Copyright of Prabhat khabar | Terms & Conditions of Reading | Privacy and Cookie Policy
Site best viewed in IE 6.0
Developed & Designed By