Friday, September 03, 2010 3:34:27 PM
HOME |LOGIN |E-PAPER |NEWSLETTER |FEEDBACK |ABOUT US |CONTACT US |SITEMAP |RATE CARD |RSS 
 *  चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म *  सबकी समस्याओं का होगा निवारणः राहुल *  पाक क्रिकेट को न हो नुकसानः कपिल *  देरी करना भारतीयों की आदत में शुमारः आस्ट्रेलिया *  आरोप निकले गलत, तो टैबलायड पर मुकदमाः जखरानी *  दागी तिकड़ी अस्थाई तौर पर निलंबित *  अनंतनाग में कर्फ्यू खत्म, जनजीवन सामान्य *  नीतीश ने सर्वदलीय बैठक बुलाई *  शांति वार्ता जारी रखेंगे अब्बास और नेतान्याहू *  हर राज्य की जरूरत के मुताबिक बने योजना
मुख्यपृष्ठ रांची जमशेदपुर धनबाद देवघर पटना कोलकाता सिलीगुड़ी
Citizen Journalist
Forum
Railway Time Table
Flight Details
Jharkhand Politics
चीन का पिछले 15 सालों में मध्य एशिया में व्यापार तथा संपर्क बढ़ाने के बावजूद भी रूस का मध्य एशिया से साझा व्यापार ज्यादा है
Other Headline 
Prabhat Khabar
छह माह के लिए बढ़ा राष्ट्रपति शासन
7/2/2009 9:57:31 PM

Change font size: | 

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए गुरुवार को झारखंड में राष्ट्रपति शासन छह महीनों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बैठक में राज्यपाल की रिपोर्ट पर विचार के बाद यह फ़ैसला किया गया. झारखंड में 19 जनवरी से जारी राष्ट्रपति शासन की मियाद 18 जुलाई को खत्म हो रही थी. राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी ने 16 जून को भेजी अपनी रिपोर्ट में कहा था कि राज्य में यथास्थिति बरकरार है और कोई भी दल या गंठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है.

 

ठंडी पड़ी सरकार बनाने की कवायद :  मंत्रिमंडल के इस निर्णय के साथ ही झारखंड में यूपीए की सरकार बनाने के लिए रांची और दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से जारी राजनीतिक गतिविधियां भी ठंडी पड़ गयी. झारखंड में मौजूदा राजनीतिक अनिश्चितता की शुरुआत इस साल के आरंभ में हुई, जब मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने तमाड़ विधानसभा सीट के उपचुनाव में अपनी हार के बाद पद से इस्तीफ़ा दे दिया. श्री सोरेन के उत्तराधिकारी के नाम पर यूपीए के घटक दलों झारखंड मुक्ति मोरचा, कांग्रेस और राजद के बीच सहमति नहीं बन पाने के कारण विधानसभा को निलंबित कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया. पिछले आम चुनावों में श्री सोरेन दुमका लोकसभा सीट के अलावा जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भी विजयी रहे. इसके बाद से राज्य में फ़िर से सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और झामुमो के प्रयासों में तेजी आ गयी. पिछले कुछ दिनों से झारखंड के कांग्रेस और झामुमो के सभी दिग्गज नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए थे. विधानसभा की मौजूदा सदस्य संख्या 73 है और ये नेता 40 विधायकों के समर्थन का दावा कर रहे थे.  दोनों दलों के राज्य स्तरीय नेताओं ने दो जुलाई को झारखंड के कांग्रेस प्रभारी के केशव राव से भेंट की थी. इसके बाद श्री राव ने झामुमो प्रमुख श्री सोरेन और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल से इस संबंध में मुलाकात की थी.

नीतीश ने सर्वदलीय बैठक बुलाई...
अभय को नहीं नक्सलियों ने लुकस टेटे को मारा...
पाक का दावा, भारतीय फिक्सरों ने फंसाया...
बिहार पुलिस का दावा, सभी बंधक सुरक्षित...
हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर गिरफ्तार...
जापानी बुखार से मरनेवालों की संख्या 231 हुई...
कश्मीर में फिर हिंसा, दो घायल...
डोडा में प्रदर्शन, पुलिस ने की हवाई फ़ायरिंग...
ममता ने की आतंक विरोधी आंदोलन की घोषणा...
गरीबों के लिए 25 लाख टन अनाज...
फ़ोर्ब्स की सूची में 39 भारतीय कंपनियां...
नीतीश ने माओवादियों को धिक्कारा...
नक्सली का दावा, एक को मार गिराया...
पुलिसकर्मियों की रिहाई की हो रही कोशिशः केन्द्र...
आजाद के सहयोगी सहित दो नक्सली गिरफ्तार...
सोनिया के पुनर्निवाचन की प्रक्रिया शुरू...
पाक लैंडलोर्डस जिम्मेवार थे बाढ के लिए !...
तीनों बंधक रिहा, बंदूकधारी ढेर...
इराक युद्ध में बहुत कुछ खोया : ओबामा...
लाहौर व कराची में धमाके, 28 मरे, 180 घायल...
गिलगित में हजारों चीनी सैनिक सक्रिय...
पाकिस्तानी तालिबान है विदेशी आतंकवादी समूह...
3G स्पेक्ट्रम : कंपनियां देंगी ज्यादा शुल्क...
जन्माष्टमी पर चोरों ने ''कृष्ण'' को ही चुरा लिया...
जन्माष्टमी में दरगाह पर लगता है मेला...
रुचिका केसः राठौड़ को सजा में राहत नहीं...
सोना 19,405 के रिकार्ड स्तर पर...
सरकार पर यूपीए की पकड़ ढ़ीलीः बीजेपी...
अपहृत पुलिसवालों के सुराग मिलेः बिहार पुलिस...
नक्सलियों का अल्टीमेटम समाप्ती की ओर...
Previous
Contact Us | Advertisement | Archive | Todays News | Style Book | Corporate Mail
© Copyright of Prabhat khabar | Terms & Conditions of Reading | Privacy and Cookie Policy
Site best viewed in IE 6.0
Developed & Designed By