रांची : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सातवें चरण में सर्वाधिक 1200 करोड़ रुपये की सड़क योजना ली जायेगी. केंद्र सरकार राशि देने को तैयार है. इस राशि से राज्य के ग्रामीण इलाकों में सड़कें बनवायी जायेंगी. केंद्र ने इसके लिए डीपीआर तैयार करदेने को कहा है. डीपीआर बनाने का जिम्मा एचपीसीएल,एनबीसीसी, एनपीसीसी को दिया गया है. यह अब तक की सबसे बड़ी राशि है. अब तक सबसे ज्यादा पीएमजीएसवाइ के छठे चरण में 928 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत की गयीं थीं. डीपीआर सौंपते ही केंद्र सरकार आगे की कार्रवाई करेगी. |