रांची : झारखंड केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (जेसीडीए) की आमसभा 24 जनवरी को कैपिटोल हिल में होगी. इसमें एसोसिएशन की दवा कंपनी की शुरुआत भी की जायेगी. इस मौके पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस शिंदे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. इसमें संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रसन्न कुमार सिंह भी उपस्थित होंगे. |