मुंबई : अपने पहले गेम शो से ही अभिषेक ने कमाल कर दिया है. टीआरपी के रेट में वे सबसे आगे हैं. कलर्स पर चल रहे नेशनल बिंगो नाइट में इस बार मस्ती का डोज दोगुना होने जा रहा है क्योंकि यहां आनेवाले हैं बादशाह खान शाहरुख खान व करण जौहर. शो में अभिषेक के साथ करण और शाहरुख माइ नेम इज खान का प्रमोशन भी करेंगे. शो में न सिर्फ शाहरुख खान अभिषेक के साथ बिंगो खेलते नजर आयेंगे बल्कि एक सीन में वह अभिषेक को बाइक पर राइड करते भी दिखाई देंगे. अरे नहीं भई असलीवाला बाइक नहीं, नकलीवाला. ठीक उसी तरह जैसा हमलोग बचपन में एक-दूसरे के साथ खेलते थे, न वैसी ही गाड़ी. अब बाइक धूमवाली है या छुक-छुक गाड़ी यह तो आपको आज शो के बाद ही पता चलेगा. साथ ही यह देखना भी दिलचस्प होगा कि दोस्ताना की यह तिकड़ी जॉन अब्राहम की कमी को पूरा कर पाता है. तो अगर आप भी अपने फ़ेवरिट शाहरुख खान के साथ मस्ती करना चाहते हैं तो फिर तैयार हो जाइए खेलने और जीतने के लिए. |