रांची : एमएमके मिडिल स्कूल, बरियातू के 500 छात्र-छात्राओं ने शनिवार को पॉलिथीन के खिलाफ जनजागरण रैली निकाली. रैली स्कूल से निकल कर बरियातू प्रोफ़ेसर कॉलोनी, बरियातू बस्ती, सत्तार कॉलोनी, मिल्लत कॉलोनी, रिम्स कॉलोनी व मेडिकल चौक होते हुए पुन स्कूल पहुंच कर समाप्त हो गयी. रैली में छात्र-छात्राओं के साथ आइएमए के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह, पूर्व कुलपति डॉ केके नाग, वरिष्ठ अधिवक्ता एसएम शकील, बरियातू थाना प्रभारी राजकपूर, समाजसेवी चंद्रमोहन कपूर, वरिष्ठ पत्रकार विजय पाठक, स्कूल के अध्यक्ष हाजी मुश्ताक खान, आलम नर्सिग होम के निदेशक डॉ शब्बीर आलम, रेनाईसा की अध्यक्ष साजिया हसन, हाफिज आलम विद्यालय की प्राचार्य कहकशां परवीन, शिक्षिका रिजवाना खातून, रिंकी कुमारी, शहजादी बेगम, गजाला नसीम, शमा परवीन, उषा बाड़ा, नाहिद परवीन, सादमा, नाहिद तरन्नुम, अमित सिन्हा, शबा परवीन सहित अन्य उपस्थित थे. यह जानकारी स्कूल के निदेशक डॉ तनवीर अहमद ने दी.आज डोरंडा में पदयात्राडोरंडा के विभिन्न मोहल्लों में रविवार को पॉलिथीन विरोधी मुहिम में कई लोग शामिल होंगे. इसके तहत पदयात्रा निकाली जायेगी. अभियान में स्थानीय पार्षद सहित विभिन्न संगठनों ने उतरने की घोषणा की है. अभियान में मजदूर व स्वयंसेवी संगठन हिस्सा लेंगे. पदयात्रा दिन के 11 बजे आंबेडकर चौक से निकाली जायेगी. कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे ने इसके लिए शनिवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. युवा कांग्रेस के मो कैशर इकबाल खान, एनएसयूआइ के कुमार राजा ने साथ देने की घोषणा की है.कौन-कौन शामिल होंगेवार्ड 51 की पार्षद मारगेट, वार्ड 50 की पार्षद मुन्नी कच्छप, झारखंड विद्युत बोर्ड कर्मचारी संघ, मारवाड़ी युवा मंच, बीएन दास क्लब, महावीर सेवा संघ, श्री डोरंडा काली पूजा समिति, बाल सदन स्कूल. |