Friday, September 03, 2010 3:34:40 PM
HOME |LOGIN |E-PAPER |NEWSLETTER |FEEDBACK |ABOUT US |CONTACT US |SITEMAP |RATE CARD |RSS 
 *  चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म *  सबकी समस्याओं का होगा निवारणः राहुल *  पाक क्रिकेट को न हो नुकसानः कपिल *  देरी करना भारतीयों की आदत में शुमारः आस्ट्रेलिया *  आरोप निकले गलत, तो टैबलायड पर मुकदमाः जखरानी *  दागी तिकड़ी अस्थाई तौर पर निलंबित *  अनंतनाग में कर्फ्यू खत्म, जनजीवन सामान्य *  नीतीश ने सर्वदलीय बैठक बुलाई *  शांति वार्ता जारी रखेंगे अब्बास और नेतान्याहू *  हर राज्य की जरूरत के मुताबिक बने योजना
मुख्यपृष्ठ रांची जमशेदपुर धनबाद देवघर पटना कोलकाता सिलीगुड़ी
Citizen Journalist
Forum
Railway Time Table
Flight Details
Jharkhand Politics
चीन का पिछले 15 सालों में मध्य एशिया में व्यापार तथा संपर्क बढ़ाने के बावजूद भी रूस का मध्य एशिया से साझा व्यापार ज्यादा है
Other Headline 
Prabhat Khabar
पीएजी की आपत्ति बेकार: आरके आनंद
2/8/2010 10:53:14 PM

Change font size: | 

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

रांची : 34वें राष्ट्रीय खेल के सिलसिले में महालेखाकार द्वारा बेकार की आपत्तियां की जा रही हैं. राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति (एनजीओसी) के कार्यकारी अध्यक्ष आरके आनंद ने झारखंड के मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में यह बात कही हैं. अपने पत्र में उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार जब तक एनजीओसी को फ़ैसला करने का स्वतंत्र अधिकार नहीं देगी, तब तक राज्य ओलिंपिक संघ के सदस्य किसी बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे. आरके आनंद ने महालेखाकार द्वारा जारी किये गये पत्र (ओएडी-एम-आरएयू/83-498 दिनांक 22 जनवरी 2010) में होस्ट सिटी कांट्रेक्ट पर सवाल उठाये गये हैं. उन्होंने कहा है कि वह एनजीओसी के वर्किंग चेयरमैन की हैसियत से मंत्री का दर्जा न तो चाहते थे और न कभी मांगा. उन्होंने इस दर्जा के लिए देय सुविधाओं का उपयोग भी कभी नहीं किया. इसके बावजूद प्रधान महालेखाकार द्वारा बेकार की आपत्तियां की जा रही हैं. उन्होंने अपने पत्र में यह भी कहा है कि प्रधान महालेखाकार को इस बात की जानकारी नहीं है कि राष्ट्रीय खेल भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन का है और वह खेल के आयोजन की जिम्मेदारी किसी को भी सौंप सकती है. सामान्यत: सभी राज्यों में राष्ट्रीय खेल के आयोजन की जिम्मेदारी राज्य ओलिंपिक संघ को सौंपी जाती है, न कि राज्य सरकार को. राज्य सरकार इसके लिए आधारभूत संरचना उपलब्ध कराती है.33वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन के मामले में असम के मुख्यमंत्री खुद ही स्टेट ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष थे. उन्होंने 33वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इसलिए 33वें और 34वें राष्ट्रीय खेल की तुलना नहीं की जा सकती. प्रधान महालेखाकार सदस्यों पर किये गये किस खर्चे की बात कर रहे हैं, यह एसोसिएशन के सदस्य समझ नहीं पा रहे हैं. किसी भी सदस्य पर बैठक में शामिल होने और आने-जाने के अलावा अन्य किसी तरह का खर्च नहीं किया गया है. होस्ट सिटी कांट्रेक्ट करने के आठ साल बाद इस तरह के सवाल उठाया जाना सही नहीं है, वह भी तब जब कांट्रेक्ट पर सरकार के विधि विभाग और गृह विभाग की सहमति है. उन्होंने कहा कि हम लोग सरकार पर यह छोड़ देना चाहते हैं कि वह राष्ट्रीय खेल कराये या न कराये. राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी झारखंड ओलिंपिक संघ को दिये जाने की वजह से इसके आयोजन की जिम्मेदारी इसके सदस्यों पर है. एनजीओसी में राज्य ओलिंपिक संघ के सदस्यों के अलावा राज्य सरकार के सदस्य भी शामिल हैं.राष्ट्रीय खेल के आयोजन की जिम्मेदारी इन सबों पर है. सरकार यह स्पष्ट करे कि वह एनजीओसी की स्वायत्तता को बरकरार रखेगी या नहीं. इन मुद्दों पर फ़ैसला होने के बाद ही झारखंड ओलिंपिक संघ के सदस्य राष्ट्रीय खेल आयोजन के मुद्दे पर होनेवाली किसी बैठक में हिस्सा लेंगे.

क्लिस्टर्स, वीनस तीसरे दौर में...
देश की इज्जत का सवाल : सुशील...
पीटरसन ने माफ़ी मांगी...
तीनों दागी बाहर...
तोमर सहित चार पहलवान डोपिंग के दोषी, टीम से बाहर...
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम घोषित...
पाक क्रिकेट को बचाने के लिए आगे आयें इमरान...
विश्वकप जीतना लक्ष्य : सौरभ तिवारी...
सुरक्षा के इंतजाम 15 तक : चिदंबरम...
भारतीय एथलेटिक टीम में झारखंड के कई खिलाड़ी...
झारखंड बना ओवरऑल चैंपियन...
ढाई लाख लोगों ने देखे थे खेल...
स्वर्ण पर है खाड़े की नजर...
आशुतोष ने दिलाया राज्य को पहला स्वर्ण...
हॉलैंड ने भारत को 7-1 से धोया...
सानिया ने पार की पहली बाधा...
राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं भाग ले सकेंगे राठौर...
राज्य को एक रजत व कांस्य...
नाराज रणधीर ने दिया इस्तीफ़ा...
विजेंदर मुक्केबाजी टीम में...
फ़ेडरर व क्लिस्टर्स ने शुरु किया अभियान...
सिडनी टेस्ट भी था फ़िक्स...
सटोरियों को दो करोड़ पाउंड की कमाई...
खिलाड़ियों की वापसी पर आज फैसला करेगा पाक...
वन-डे सीरीज होगी कार्रवाई रिपोर्ट के बाद : पवार...
सौरभ आये, धौनी मुंबई गये...
राजपाल,सुरिंदर कप्तान होंगे...
जल्द ही फ़ार्म में लौटेंगे युवराज : मुरलीधरन...
सलमान बट्ट है फ़िक्सरों का सरगना!...
पाक क्रिकेटरों को पैसा और औरतें चाहिए...
Previous
Contact Us | Advertisement | Archive | Todays News | Style Book | Corporate Mail
© Copyright of Prabhat khabar | Terms & Conditions of Reading | Privacy and Cookie Policy
Site best viewed in IE 6.0
Developed & Designed By