रांची : राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति (एनजीओसी) के कार्यकारी अध्यक्ष आरके आनंद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर चेतावनी दी है कि सरकार जब तक  एनजीओसी को फ़ैसला करने का स्वतंत्र अधिकार नहीं देगी, राज्य ओलिंपिक संघ के सदस्य किसी बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे. पत्र में उन्होंने प्रधान महालेखाकार की आपत्तियों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि हमलोग सरकार पर यह छोड़ देना चाहते हैं कि वह राष्ट्रीय खेल कराये या न कराये. यह भी स्पष्ट करे कि वह एनजीओसी की स्वायत्तता को बरकरार रखेगी या नहीं. |