Friday, September 03, 2010 3:29:44 PM
HOME |LOGIN |E-PAPER |NEWSLETTER |FEEDBACK |ABOUT US |CONTACT US |SITEMAP |RATE CARD |RSS 
 *  चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म *  सबकी समस्याओं का होगा निवारणः राहुल *  पाक क्रिकेट को न हो नुकसानः कपिल *  देरी करना भारतीयों की आदत में शुमारः आस्ट्रेलिया *  आरोप निकले गलत, तो टैबलायड पर मुकदमाः जखरानी *  दागी तिकड़ी अस्थाई तौर पर निलंबित *  अनंतनाग में कर्फ्यू खत्म, जनजीवन सामान्य *  नीतीश ने सर्वदलीय बैठक बुलाई *  शांति वार्ता जारी रखेंगे अब्बास और नेतान्याहू *  हर राज्य की जरूरत के मुताबिक बने योजना
मुख्यपृष्ठ रांची जमशेदपुर धनबाद देवघर पटना कोलकाता सिलीगुड़ी
Citizen Journalist
Forum
Railway Time Table
Flight Details
Jharkhand Politics
चीन का पिछले 15 सालों में मध्य एशिया में व्यापार तथा संपर्क बढ़ाने के बावजूद भी रूस का मध्य एशिया से साझा व्यापार ज्यादा है
Other Headline 
Prabhat Khabar
बीटी बैंगन पर निर्णय आसान नहीं
2/9/2010 12:24:12 PM

Change font size: | 

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

 नयी दिल्ली : बीटी बैंगन को परीक्षण के बाद पूरी तरह निरापद घोषित कर दिए जाने के बावजूद देश भर में कई स्वयंसेवी संगठनों और प्रबुद्ध वर्ग के विरोध के कारण प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए इसके व्यावसायिक उत्पादन के बारे में अंतिम निर्णय लेना आसान नहीं होगा. जेनेटिकल इंजीनियरिंग एप्रूवल कमेटी (जीइएसी) बीटी बैंगन का परीक्षण करने के बाद पूरी तरह निरापद बताते हुए इसके व्यावसायिक उत्पादन की अनुशंसा कर चुकी है, लेकिन देश में इसके खिलाफ़ जो माहौल बन गया है उसे देखते हुए प्रधानमंत्री को 10 फ़रवरी को काफ़ी सोच समझकर फ़ैसला करना होगा. कृषि वैज्ञानिकों और बुद्धिजीवियों समेत कई एनजीओ और किसान संगठन जिस तरह बीटी बैंगन को मानव स्वास्थ्य के लिए घातक बताते हुए इसके इस्तेमाल के लिए सरकार को चेता रहे हैं, इससे सरकार के लिए इस मुद्दे पर फ़िलहाल कोई निर्णय लेना आसान नहीं है. केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार बीटी बैंगन को किसानों के हित में बताते हुए इसे अनुमति दिए जाने के लिए कृतसंकल्प हैं. देशभर में इसके खिलाफ़ हो रहे विरोध को दरकिनार करते हुए हर हाल में जीइएसी की रिपोर्ट को लागू किए जाने के पक्ष में हैं. पर्यावरण मंत्रालय को इस रिपोर्ट को अंतिम स्वीकृति देनी थी, लेकिन केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने प्रारंभ में विशेषज्ञों और एनजीओ की आलोचनाओं को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट कर दिया था कि कृषि मंत्रालय का निर्णय अंतिम नहीं है. इस पर अंतिम निर्णय सभी वर्ग के लोगों से विचार विमर्श के बाद ही लिया जाएगा. इसके लिए उन्होंने देश के सात शहरों में जनसुनवायी शुरु की लेकिन बीटी बैंगन के पक्ष में कृषि मंत्रालय के डटे रहने पर उन्होंने इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री पर छोड़ दिया. हालांकि सातवीं जनसुनवायी में श्री रमेश ने जिस तल्खी से बीटी बैंगन के विरोधियों को जवाब दिए इससे इस बात की प्रबल संभावना है कि सरकार बीटी बैंगन के व्यावसायिक उत्पादन की अनुमति दे सकती है.
चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म...
राठौड़ के पेंशन मामले में केंद्र को नोटिस...
इवीएम विश्वसनीयता पर सर्वदलीय बैठक शीघ्र...
सबकी समस्याओं का होगा निवारणः राहुल...
देरी करना भारतीयों की आदत में शुमारः आस्ट्रेलिया...
अनंतनाग में कर्फ्यू खत्म, जनजीवन सामान्य...
तीन हजार कारों का चोर धराया...
सरपंच धरने के समर्थक सांसद-विधायक गिरफ्तार...
किश्तवाड़ में मुठभेड़, हथियार बरामद...
अपने घर लौट रहे हैं माकपा कार्यकर्ता...
एमपी में साइबर अपराधों के लिये अलग बल...
गिलगित मुद्दे पर भारत ने चीन से जताई चिंता...
शांति वार्ता जारी रखेंगे अब्बास और नेतान्याहू...
औरंगजेब की लिखी कुरान प्रति की नीलामी...
वर्ष 1996 से अब तक 13,000 लोग बने मुस्लिम...
बेटे की अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील, मेरी मां को बचाएं...
गिलगित में नहीं है चीनी सेना...
22 मछुआरों के लापता होने की आशंका...
लोकतंत्र का चमकता उदारण है भारत...
सेंसेक्स में 32 अंकों की मजबूती...
चिली खदान संकट : बचाव का काम रुका...
ब्लैकबेरी डेटा की मांग उचित : संयुक्त राष्ट्र...
वाईएसआर की पहली बरसी मनाई गई...
छत्तीसगढ : मुठभेड के बाद छह नक्सली गिरफ्तार...
भगवा आतंकवाद पर गडकरी आग बबूला...
कृष्ण जन्माष्टमी पर ब्रज में धूम...
किशनगंगा पर तटस्थ मध्यस्थता स्वीकार : भारत-पाक...
रक्षा प्रदर्शनी में चीन दिखायेगा अपनी ताकत...
कर्नाटक से लौह अयस्क का अवैध निर्यात जारी...
सत्यम घटना की पुनरावृत्ति को रोकेगा नया कंपनी विधेयक...
Previous
Contact Us | Advertisement | Archive | Todays News | Style Book | Corporate Mail
© Copyright of Prabhat khabar | Terms & Conditions of Reading | Privacy and Cookie Policy
Site best viewed in IE 6.0
Developed & Designed By