Monday, March 15, 2010 4:54:31 PM
HOME |LOGIN |E-PAPER |NEWSLETTER |FEEDBACK |ABOUT US |CONTACT US |SITEMAP |RATE CARD |RSS 
Advertisements
 *  मुद्रास्फ़ीति की दर बढ़कर 9.89 प्रतिशत हुई *  जीत को बेताब होंगे किंग्स और चैलेंजर्स *  शिक्षित बेरोजगारों को नहीं मिलेगा भत्ता *  पाक में16 आतंकवादी ढेर *  डबवाली अग्निकांड, 10 करोड़ जमा करने का निर्देश *  लश्कर के निशाने पर 20 भारतीय ठिकाने *  विदेशी विश्वविद्यालय विधेयक मंजूर *  पाक ने 139 बार किया युद्ध विराम का उल्लंघन *  जीत की हैट्रिक बनाने उतरेंगे नाइटराइडर्स *  सिकुड़ता जा रहा है मानव मस्तिष्क
मुख्यपृष्ठ रांची जमशेदपुर धनबाद देवघर पटना कोलकाता सिलीगुड़ी
Citizen Journalist
Forum
Railway Time Table
Flight Details
Jharkhand Politics
स्वामी भीमानंद ने धर्म व अध्यात्म की आड़ में सेक्स रैकेट चला कर पिछले 10 सालों में 125 करोड़ की कमाई की
Other Headline 
Prabhat Khabar
कोल्ड ड्रिंक्स से हो सकता है कैंसर
2/9/2010 12:54:41 PM

Change font size: | 

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

नयी दिल्ली : शीतल पेय अधिक मात्रा में पीने वाले लोगों के लिए यह खबर खतरे की घंटी है. एक नये अध्ययन से पता चला है कि जो लोग हर हफ्ते कम से कम दो बार मीठा शीतल पेय पीते हैं, उन्हें अग्नाशय का कैंसर होने का ज्यादा खतरा रहता है. अमेरिका की मिनेसोटा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के सिंगापुर में रहने वाले साठ हजार से अधिक पुरुषों और महिलाओं पर किए गए 14 साल के अध्ययन के बाद निकला यह निष्कर्ष कैंसर एपिडेमियोलोजी, बायोमार्कर्स एडं प्रिवेंशन पत्रिका में प्रकाशित हुआ है. अध्ययन में बताया गया है कि जो लोग हर सप्ताह दो या उससे अधिक बार मीठा शीतल पेय पीते हैं, उनमें इसे नहीं पीने वाले व्यक्तियों के मुकाबले अग्नाशय का कैंसर होने का खतरा 67 प्रतिशत तक अधिक रहता है. हालांकि शोधकर्ता इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि अग्नाशय के कैंसर के लिए शीतल पेय ही जिम्मेदार है या इन्हें पीने वाले व्यक्ति की अस्वस्थ जीवन शैली. कुछ अध्ययनों से पता लगा है कि शीतल पेय खून में शर्करा की मात्रा बढ़ा देते हैं जिससे अग्नाशय पर अतिरिक्त दबाव पड़ने लगता है. ब्रिटेन में अग्नाशय का कैंसर ग्यारहवां सबसे आम कैंसर है, लेकिन यह कैंसर का सबसे खतरनाक रूप भी है जिससे हर साल 7700 व्यक्तियों की मौत हो जाती है. पिछले साल हॉलीवुड स्टार पैट्रिक स्वायज की इसी बीमारी से मौत हो गई थी. शोधकर्ताओं को अध्ययन की अवधि के दौरान अग्नाशय के कैंसर के 140 मामले मिले. इस अध्ययन के प्रमुख शोधकर्ता डॉ मार्क परेरा ने बताया कि नियमित रूप से मीठे शीतल पेय पीने वाले लोग अस्वास्थ्यकर भोजन करने लगते हैं और उनकी जीवनशैली बदतर होने की संभावना रहती है. डॉक्टर परेरा के अनुसार कैंसर और फ़लों के जूस के बीच कोई संबंध नहीं था लेकिन उनका मानना है कि शीतल पेय में शर्करा की अधिक मात्रा अग्न्याशय की बीमारी का कारण बन सकती है. शीतल पेय में शर्करा की अधिक मात्रा शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ा सकती है जिससे अग्नाशय कैंसर की कोशिकाओं में वृद्धि हो सकती है. उन्होंने कहा कि सिंगापुर दौलतमंद देश है जहां बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं. वहां समय बिताने के लिए पसंदीदा काम भोजन करना और शॉपिंग है. इसलिए अध्ययन के इस नतीजे को दूसरे पश्चिमी देशों पर लागू किया जाना चाहिए.

मुद्रास्फ़ीति की दर बढ़कर 9.89 प्रतिशत हुई...
बसपा की रैली, निशाने पर रहे केन्द्र और कांग्रेस...
इराक में बम विस्फ़ोट, सात मरे...
शिक्षित बेरोजगारों को नहीं मिलेगा भत्ता...
अभ्यास में फटा मोर्टार, चार जवान मरे...
पाक में16 आतंकवादी ढेर...
डबवाली अग्निकांड, 10 करोड़ जमा करने का निर्देश...
ब्रिटेन में एशियाई और अश्वेत युवकों से भेदभाव...
पाक ने 139 बार किया युद्ध विराम का उल्लंघन...
गोर्शकोव पोत की कीमत ढाई गुना बढ़ी...
सिकुड़ता जा रहा है मानव मस्तिष्क...
बरेली में कप्र्यू में चार घांटे की ढील...
अलकायदा के ठिकानों पर हमले, 20 मरे...
गडकरी की टीम में होंगे नये चेहरे...
पाकिस्तान, जापान और इंडोनेशिया में भूंकप...
काला धन पता लगाने के लिए आसान नुस्खा...
आर्थिक मंदी ने बनाया ज्यादा वफादार...
बरेली में कर्फ्यू 13 वें दिन भी जारी...
खसरा टीकाकरण से चार बच्चों की मौत...
दोबारा बाल लहराने को मचल रहे हैं गंजे...
शेयर बाजार में तेजी बरकरार...
ज्यादा कैल्शियम, लंबी जिंदगी...
खाद्य तेल लुढ़के,चीनी हुयी फ़ीकी...
इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके...
सोना और चांदी की चमक फीकी...
भारत से बातचीत समय की बरबादी : पाक...
डिज्नी बंद करेगा स्टूडियो...
अफ़गान में बम धमाके, छह मरे...
बेंटली की 2.90 करोड़ रूपये की मुल्सानी...
पाक की यात्रा नहीं करें : ब्रिटेन...
Previous
Contact Us | Advertisement | Archive | Todays News | Style Book | Corporate Mail
© Copyright of Prabhat khabar | Terms & Conditions of Reading | Privacy and Cookie Policy
Site best viewed in IE 6.0
Developed & Designed By