रांची : श्रम नियोजन व प्रशिक्षण विभाग बेरोजगारों के लिए रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है. जमशेदपुर में इस मेले के आयोजन के बाद आठ मार्च से पुन: यह मेला विभिन्न शहरों में लगेगा. नियोक्ताओं (फर्म/कंपनी) की उपस्थिति में बेरोजगार अपनी मन पसंदीदा नौकरी की तलाश कर सकते हैं. आठ व नौ मार्च को बिरसा स्टेडियम, सरायकेला में रोजगार मेला लगेगा. यहां विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले मेले का विवरण दिया जा रहा है.रांची में नहीं  फ़ंड लैप्स करने की आशंका के बाद विभिन्न शहरों में रोजगार मेले की तारीखें तय कर दी गयी हैं, लेकिन अभी राजधानी में ही इसका आयोजन नहीं हो सका है. |