Friday, September 10, 2010 2:17:13 PM
HOME |LOGIN |E-PAPER |NEWSLETTER |FEEDBACK |ABOUT US |CONTACT US |SITEMAP |RATE CARD |RSS 
 *  कूटनीति में बाहुबल का इस्तेमाल कर रहा है चीन *  यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से उपर *  कुरान जलाने की योजना पर फिर अससमंजस *  क्षेत्रीय रणनीति बना रहा है अमेरिका *  भारत यात्रा की ओर है ओबामा का ध्यान *  अब कुरान की प्रतियां नहीं जलाएगा पादरी *  पाक चीन को सौंप चुका है पीओकेः रिपोर्ट *  आडवाणी को नहीं भा रहा भाजपा-झामुमो गठबंधन *  सार्वजनिक हुई मंत्रियों की सम्पत्ति *  चांद नजर नहीं आया, ईद कल
मुख्यपृष्ठ रांची जमशेदपुर धनबाद देवघर पटना कोलकाता सिलीगुड़ी
Citizen Journalist
Forum
Railway Time Table
Flight Details
Jharkhand Politics
आगामी24सितंबर को सुनाये जाने वाले रामजन्मभूमि-बाबरी मसजिद विवाद के बहुप्रतीक्षित फ़ैसले को लेकर देश के दूसरे हिस्सों में कैसी भी उत्सुकता
Other Headline 
Prabhat Khabar
भारत रत्न तो मिलना ही चाहिए सचिन को : मनिंदर
3/8/2010 11:14:16 PM

Change font size: | 

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

रांची : पूर्व टेस्ट स्पिन गेंदबाज मनिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत रत्न से भी अगर कोई बड़ा पुरस्कार है तो सचिन तेंडुलकर को वह पुरस्कार दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी जो पिछले 20 वर्षो से लगातार देश का गौरव बढ़ा रहा है, वह तो स्वत: ही भारत रत्न है. उन्हें यह पुरस्कार देने में कतई विलंब नहीं किया जाना चाहिए. मनिंदर सिंह जेएससीए द्वारा धनबाद में आयोजित स्पिनरों के एक सप्ताह के प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद दिल्ली जाने के क्रम में रांची पहुंचे. यहां उन्होंने जेएससीए के निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का मुआयना भी किया. वह जेएससीए के इस स्टेडियम को देख काफी प्रसन्न नजर आये. उन्हें स्टेडियम की डिजाइन भी दिखायी गयी. डिजाइन देख वह काफी प्रभावित नजर आये. उन्होंने जेएससीए अध्यक्ष से कहा कि स्टेडियम भले ही कितना ही खूबसूरत क्यों न बन जाये, विकेट के साथ आप कतई समझौता नहीं करें. ऐसी विकेट बनवायें, जो बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों के भी सहायक हो यानी स्पोर्टिग विकेट.  उल्लेखनीय है कि जेएससीए के इस स्टेडियम में 9 टर्फ विकेट बनाये जायेंगे, जबकि पांच-पांच प्रैक्िटस विकेट मैदान के दोनों छोर पर बनाये जायेंगे. इसके अतिरिक्त जेएससीए अकादमी के मैदान में भी चार विकेट बनाये जायेंगे. मनिंदर सिंह ने कहा कि बारिश प्रारंभ होने से पूर्व ही अगर विकेट का निर्माणकार्य पूरा हो जाये तो यह क्रिकेट के लिए ज्यादा बेहतरीन होगा.क्या पता कोई तोप निकल जाये!जेएससीए द्वारा आयोजित स्पिनरों के प्रशिक्षण शिविर के संबंध में पूछे गये एक सवाल के जवाब में मनिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो पा रहा था कि झारखंड जैसे नये राज्य में स्पिन की इतनी प्रतिभा होगी. उन्होंने कहा कि स्पिन गेंदबाजों की इतनी सारी प्रतिभाओं को देख तसल्ली होती है. उन्होंने कहा कि उन्हें स्पिन की जितनी भी जानकारी थी, उनसे राज्य के खिलाड़ियों को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि पहले दिन और सातवें दिन के शिविर में बहुत कुछ बदलाव नजर आया. उन्होंने तो यहां तक कहा कि क्या पता कि झारखंड के इन्हीं स्पिनरों में से कोई तोप निकल कर सामने आये जो देश और दुनिया में धमाका कर दे. मनिंदर ने समर कादरी एवं सन्नी गुप्ता की काफी तारीफ की. उन्होंने यह भी कहा कि कुंदन कुमार सिंह को थोड़ा समय लगेगा.कमेंटरी के कारण छोड़ी अंपायरिंगमनिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रथम Þोणी क्रिकेट में अंपायरिंग की शुरुआत जरूर की, लेकिन कमेंटरी के कारण उन्होंने अंपायरिंग छोड़ दी. उन्होंने कहा कि कमेंटरी के कारण वह ज्यादा समय तक क्रिकेट का साथ दे सकते हैं, जबकि अंपायरिंग के साथ ऐसा नहीं है.पूर्व स्पिनरों का सहयोग लेना चाहिएमनिंदर सिंह ने देश में स्पिन गेंदबाजी की समस्या को देखते हुए कहा कि इससे लिए बोर्ड को और अधिक ध्यान देना होगा. उन्होंने कहा कि पूर्व स्पिनरों बिशन सिंह बेदी, चंद्रशेखर, प्रसन्ना, वेंकटराघवन जैसे पूर्व स्पिनरों का अगर सहयोग लिया जाये तो हमारे देश में स्पिनरों की कभी कमी नहीं होगी. उन्होंने यह भी कहा कि इसकी पहल तो एनसीए और जेडसीए को करनी होगी. इससे पूर्व रांची जिला क्रिकेट संघ सह जेएससीए अध्यक्ष अमिताभ चौधरी तथा रांची जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुनील सिंह ने स्टेडियम परिसर में मनिंदर का स्वागत किया. इस अवसर पर धनबाज जिला संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सचिव एस रहमान, गढ़वा के सचिव संजय सिंह, प्रो दिलीप सिंह, जयकुमार सिन्हा ने बुके देकर मनिंदर का स्वागत किया. इस अवसर पर रांची जिला क्रिकेट संघ परिवार के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी भी उपस्थित थे.

बोपन्ना-कुरैशी इतिहास रचने के करीब...
फिक्सिंग के साये में शुरू होगी चैंपियन्स लीग...
विश्व क्रिकेट के भगवान हैं तेंदुलकर : हरभजन...
पाकिस्तान लौटेंगे दागी खिलाडी : पीसीबी...
डॉक्ट्रेट लेने की तारिख तय नहीं: आनंद...
चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट कल से...
बोपन्ना-कुरैशी ग्रैंडस्लैम के सेमीफ़ाइनल में...
तैराकों और दो एथलीट के नमूने बी पाजीटिव...
नडाल का अभियान जारी, वावरिंका हारे...
महिला विश्वकप हॉकी में भारत की एक और हार...
वीनस और क्लाइस्टर्स सेमीफ़ाइनल में...
क्रिकेट आस्ट्रेलिया और खिलाड़ियों के बीच ठनी...
सेमीफ़ाइनल में पहुंचे बोपन्ना व कुरैशी...
आईपीएल में गड़बड़ी की जानकारी नहीं : बीसीसीआई...
पेस-ब्लैक अमेरिकी ओपन से बाहर...
टिकट लेकर 17 लाख दर्शक देखेंगे राष्ट्रमंडल खेल...
मैच फिक्सिंग मामले में मैं बेकसूर : हिग्गिन्स...
भूटिया की अनुपस्थिति में उतरेगी भारतीय टीम...
सोडरलिंग से भिड़ेंगे फ़ेडरर...
स्पॉट फ़िक्सिंगः नीतू चंद्रा से हुई पूछताछ...
''उम्र के कारण आमिर की सजा में कमी नहीं''...
आयोजन समिति ने स्टेडियमों के प्रमाण पत्र सौंपे...
कॉमनवेल्थ खेलों को सफ़ल बनाने में सभी सहयोग करें : प्रधानमंत्री...
छह पहलवानों के डोप में फ़ंसने की पुष्टि...
बोपन्ना-कुरैशी क्वार्टर फ़ाइनल में, पेस-ब्लैक जीते...
महिला हॉकी विश्व कपः भारत को मिली पहली जीत...
मानसिक तौर पर अपरिपक्व है हमीदः अफ़रीदी...
भ्रष्टाचार से ठीक से नहीं निपटती आईसीसीः बायकॉट...
ब्लैकमेल किया गया मुझेः हमीद...
कड़ी सजा से बच सकते हैं आमिरः लोर्गट...
Previous
Contact Us | Advertisement | Archive | Todays News | Style Book | Corporate Mail
© Copyright of Prabhat khabar | Terms & Conditions of Reading | Privacy and Cookie Policy
Site best viewed in IE 6.0
Developed & Designed By