रांची  झारखंड राज्य प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को बिरसा चौक के समक्ष धरना दिया. वक्ताओं ने वित्तीय वर्ष 1984-85 में खुले प्रोजेक्ट उच्च विद्यालयों में कार्यरत शिक्षाकर्मियों की सेवा मान्यता एवं वेतन भुगतान वर्ष 1981-82 में खुले प्रोजेक्ट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षाकर्मियों की नीति के तहत करने की मांग की. धरनास्थल पर अरशद इमाम सहित अन्य उपस्थित थे. |