रांची : कृषि विभाग ने देवघर के जिला उद्यान पदाधिकारी विजय कृष्ण झा पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. श्री झा व अन्य पर राष्ट्रीय बागवानी मिशन की विभिन्न योजनाओं में राशि के गबन व दुरुपयोग का आरोप है. इस संबंध में देवघर के उपायुक्त ने जांच रिपोर्ट के बाद अग्रतर कार्रवाई की अनुशंसा के लिए कृषि विभाग को चिट्ठी लिखी थी. इसी के आलोक में विभाग ने दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करने व गबन की गयी राशि का निर्धारण करने को कहा है. विभागीय सचिव एपी सिंह ने लिखा है कि राशि की गणना के बाद जिन दोषियों से राशि वसूली जा सकती है, उनसे वसूली की जाये.  उधर कृषि विज्ञान केंद्र में अनियमितता के दोषी ललन कुमार सिंह के बारे उपायुक्त को ही यह कहते हुए निर्णय लेने को कहा गया है कि केवीके सुजानी आपकी देखरेख में ही संचालित हो रहा है, अत: आप स्वयं निर्णय लेने में सक्षम हैं. |