रांची  सीबीआइ ने अलकतरा घोटाले में और छह प्राथमिकी दर्ज की है. इस तरह अब तक इस मामले में 19 प्राथमिकियां दर्ज की जा चुकी है. सीबीआइ ने मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी के करीबी क्लासिक कोल के खिलाफ दूसरी बार प्राथमिकी दर्ज की है.        सीबीआइ द्वारा दर्ज छह प्राथमिकी में से दो प्राथमिकी पथ निर्माण विभाग और शेष आरइओ से जुड़ी है. प्रधान महालेखाकार (पीएजी)द्वारा अलकतरा घोटाले का पर्दाफाश किये जाने के बाद सरकार ने इस मामले में सीबीआइ जांच कराने से इनकार कर दिया था.इस मामले में दायर जनहित याचिका की सुनवाई के बाद हाइकोर्ट ने सीबीआइ को घोटाले की जांच का आदेश दिया. इसके बाद से सीबीआइ ने पीएजी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की और पहले चरण में सात प्राथमिकी कर्ज की. दूसरे और तीसरे चरण में छह-छह प्राथमिकी दर्ज की. सीबीआइ द्वारा दर्ज प्राथमिकी में संबंधित आरइओ और पथ निर्माण प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंताओं व ठेकेदारों को अभियुक्त बनाया गया है. |