रांची  झारखंड राज्य प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय शिक्षक संघ ने बिरसा चौक के समक्ष भूख हड़ताल व धरना पांचवें दिन भी जारी रखा. वक्ताओं ने 1981-82 के प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के शिक्षाकर्मियों के मामले में लिये गये निर्णय को 1984-85 के प्रोजेक्ट शिक्षाकर्मियों के लिए लागू करने ओद की मांग की. संघ के सुभाष मंडल, विमलेंदु दास, कृष्णकांत प्रसाद, हसन इमाम व सरिता गुप्ता भूख हड़ताल पर हैं. धरना में अमरनाथ झा, आशा झा, स्वर्ण लता, जयप्रकाश राय, रामकृष्ण गोप, अरविंद कुमार पांडेय, राजन कुमार साहू, मिनल हक, एम शेख व एस चटर्जी सहित अन्य उपस्थित थे. |