बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले के नगर थाना अन्तर्गत बसवरिया मधुकुंज मुहल्ले में भूमि विवाद को लेकर आज एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशांत कुमार सरोज ने यहां बताया कि जिले के बसवरिया मधुकुंज मुहल्ला निवासी योगेन्द्र सुबह अपने मकान का निर्माण कराने में व्यस्त था तभी अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया. अज्ञात हमलावारों ने योगेन्द्र को लाठी- डंडों से बुरी तरह पीट-पीटकर उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिया जिनकी बाद में मौत हो गयी. सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल कपिल पटेल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है. इस बीच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
  |