| बगहा :  पश्चिम चंपारण जिले के भरौगंज थाना क्षेत्र के कुलुआ गांव के समीप कल एक सड़क दुर्घटना में चिउरही पंचायत की मुखिया ज्ञानति देवी की मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि ज्ञानति देवी अपने एक परिजन के साथ मोटरसाइकिल पर भरौगंज स्थित अपने मायका जा रही थी. इस दौरान कुलुआ गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में मुखिया की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया. सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फ़रार हो गया. इस बीच पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. |