| | कृषि क्रांति का दौर जारी : कुशवाहा | | | |
| | | | Change font size: |  | | |  | | |
| |
| | | समस्तीपुर : बिहार की कृषि मंत्री डॉ रेणु कुशवाहा ने कहा है कि राज्य में कृषि के क्षेत्र में क्रांति का दौर चल रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कृषि के क्षेत्र में तीव्र गति से विकास हो रहा है. डॉ कुशवाहा ने आज यहां पटेल मैदान में आयोजित किसान मेले के उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश सरकार द्वारा बनाया गया कृषि रोड मैप किसानों और कृषि के सर्वागीण विकास में मील का पत्थर साबित हो रहा है. उन्होंने बिहार की अर्थव्यवस्था में किसानों को रीढ़ बताया और कहा कि किसानों के विकास के बिना कोई प्रदेश तरक्की नहीं कर सकता है. समारोह को संबोधित करते हुए सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि कृषि उत्पादन में राज्य तेजी से नयी इबारते लिख रहा है. उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और बिहार को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए अनुसंधान कायरे को खेतों तक पहुंचाने का आह्वान किया. श्री ठाकुर ने किसानों से रासायनिक खाद के बदले जैविक खाद अधिकाधिक प्रयोग करने पर बल देते हुए कहा कि रासायनिक खाद के उपयोग से खेतों को नुकसान होने के साथ साथ शारीरिक नुकसान भी पहुंचता है. |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|