| मुजफ्फ़रपुर : बिहार में मुजफ्फ़रपुर जिले में चिकित्सकों पर बढ़ रहे आपराधिक हमलों के विरोध में आज जिले के चिकित्सक सामूहिक हड़ताल पर रहे. इंडियन मेडिकल एसोसिशेयन के सदस्य डॉ राम गोपाल जैस ने यहां बताया कि जिले में पिछले कुछ माह के दौरान चिकित्सकों पर लगातार हमले हो रहे हैं जिससे उनमें भय व्याप्त हो गया है. उन्होंने बताया कि चिकित्सक पर्याप्त सुरक्षा की मांग समेत अन्य मुद्दों को लेकर आज सांकेतिक हड़ताल पर रहे. इस बीच हड़ताल के कारण आम मरीजों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. |