| | आगजनी से सौ से अधिक घर स्वाहा | | | |
| | | | Change font size: |  | | |  | | |
| |
| | | लखीसराय : बिहार में लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड की पिपरिया पंचायत के डिहटोला में आज भीषण आगजनी की घटना में सौ से अधिक घर जलकर नष्ट हो गये. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के पिपरिया पंचायत में एक घर में अचानक आग लग गयी. तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते भीषण रूप घारण कर लिया तथा आसपास के करीब सौ से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के कारण लाखों रूपये मूल्य की संपत्ति के नष्ट होने का अनुमान है. सूत्रों ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नही चल पाया है लेकिन प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता कि आग संभवत: खाना बनाये जाने के क्रम में लगी है. उल्लेखनीय है कि इससे एक सप्ताह पूर्व छह मार्च को भी डिहटोला में आग लगने से कई घर जलकर नष्ट हो गये थे. |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|