| | रेल परियोजना समय पर पूरी होगी : अहमद | | | |
| | | | Change font size: |  | | |  | | |
| |
| | | समस्तीपुर : केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री ई अहमद ने बिहार की सभी लंबित रेल परियोजनाओं के निर्धारित समय पर पूरा होने की प्रतिबद्धता दुहराते हुए आज कहा कि उनका मंत्रालय रेल यात्रियों को सुरक्षा, संरक्षा के साथ-साथ हरसंभव सुविधा देने के प्रति प्रतिबद्ध है. श्री अहमद ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में रेल मंत्रालय द्वारा यात्री सुविधा से संबंधित कई महत्वकांक्षी योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है. इनमें राज्य की गंगा नदी पर निर्माणाधीन दो वृहत रेल पुलों के निर्माण कार्य भी शामिल है. उन्होंने राज्य के विभिन्न रेलखंडों के दोहरीकरण और विद्युतीकरण पर पूछे एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सभी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है. आशा है कि वे तय समय सीमा के अंदर समाप्त होंगी. रेल राज्य मंत्री ने कहा कि पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा के लिए डीएमयू रेलगाड़ियों को चलाने को लेकर उनका मंत्रालय गंभीर है. इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं पर कार्रवाई की जा रही है. मंडल के तहत बरौनी-सीवान के बीच युद्धस्तर पर विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है और इसके पूरा होने के बाद इस खंड पर रेलगाड़ियों के परिचालन में काफ़ी सुधार होगा. |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|