| इराक में बम विस्फ़ोट, सात मरे | |
|
|
|
|
|
| Change font size: |  | | |  | | |
|
|
|
|
| फ्लूजा (इराक) : इराक के पश्चिमी प्रांत अनबार में आज एक कार बम विस्फ़ोट में सात लोगों की मौत हो गयी और 20 घायल हो गये. पुलिस सूत्रों ने बताया कि फ्लूजा शहर में गश्ती दल से करीब 150 मीटर के फ़ासले पर खड़ी एक कार में ंविस्फ़ोट हो गया. विस्फ़ोट में घायल एक दुकानदार मोहम्मद अब्दुला ने बताया कि विस्फ़ोट से पूरा क्षेत्र दहल गया. ज्ञातव्य है कि अनबार प्रांत के सुन्नी मुसलमान कबायली नेताओं के आतंकवादी संगठन अल कायदा से मिल जाने के बाद से क्षेत्र में अपेक्षाकृत ज्यादा शांति है. हालांकि पिछले दो सालों में इराक में हिंसा में कमी आयी है लेकिन आतंकवादी अनबार और उत्तरी निनेवेह प्रांत पर हमले करे रहते हैं. |