27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

लेटेस्ट वीडियो

राष्ट्रपति कोविंद को उनके जन्मदिन पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब दा, उपराष्ट्रपति नायडू सहित सभी ने दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली: एक अक्तूबर (भाषा) भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज उनके जन्मदिन पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू सहित अन्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है. पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के पूर्ववर्ती प्रणब मुखर्जी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है, राष्ट्रपति […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: एक अक्तूबर (भाषा) भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज उनके जन्मदिन पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू सहित अन्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है. पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के पूर्ववर्ती प्रणब मुखर्जी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है, राष्ट्रपति कोविंद को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं.

ईश्वर आपको राष्ट्र की सेवा की खातिर समर्पित लंबा और स्वस्थ जीवन दे राष्ट्रपति ने प्रणब दा को जवाब में लिखा है, आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद प्रणब दा. उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपति को उनके 72वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए ट्विटर पर लिखा है, राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उनसे मिला. नायडू ने राष्ट्रपति को गुलदस्ता देते हुए दोनों की तस्वीर भी साझा की है.

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने ट्वीट किया है, आदरणीय राष्ट्रपति जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करती हूं. राष्ट्रपति ने उत्तर दिया है, सुमित्रा महाजन जी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन दें. उन्होंने लिखा है, राष्ट्रपति जी अपने सादा जीवन और भारत के लोगों के प्रति प्रेम के लिए जाने जाते हैं. गरीबों के उत्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है. वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट किया है, माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन दे. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने लिखा है, माननीय राष्ट्रपति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन दे. सडक परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया है, राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.
ईश्वर उन्हें हमारे राष्ट्र के लिए समर्पित लंबा और स्वस्थ्य जीवन दे. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया है, राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं. आपके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ. केंद्रीय कानून एवं न्याय एवं इलेक्ट्रॉनिक सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लिखा है, भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. सूचना एवं प्रसारण तथा कपडा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने ट्वीट किया है, भारत के माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. देश सेवा में उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना करती हूं. रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया है, राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिवस की शुभकामनायें, आपका मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव मिलता रहे, ऐसी कामना करता हूँ. केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने लिखा है, राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं. आपके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने ट्वीट किया है, भारत के मा[8226] राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.
आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ. राम विलास पासवान ने ट्वीट किया है, भारत के राष्ट्रपति आदरणीय श्री रामनाथ कोविन्द जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हो. केंद्रीय संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने लिखा है, माननीय राष्ट्रपति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन दे. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया है, महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएँ. ईश्वर उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु होने का वरदान दें. रामनाथ कोविन्द का जन्म एक अक्तूबर, 1945 को कानपुर के निकट, उत्तर प्रदेश के परौंख गांव में हुआ. 25 जुलाई, 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति के रुप में शपथ लेने से पहले, कोविन्द ने 16 अगस्त, 2015 से 20 जून, 2017 तक बिहार राज्य के 36वें राज्यपाल के रुप में कार्य किया.
कोविन्द अप्रैल, 1994 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए. उन्होंने मार्च, 2006 तक उच्च सदन में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने अनुसूचित जातिाअनुसूचित जनजाति कल्याण पर संसदीय समिति, गृह मंत्रालय पर संसदीय समिति, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस पर संसदीय समितिअ सामाजिक और न्याय अधिकारिता पर संसदीय समितिअ तथा विधि और न्याय पर संसदीय समिति जैसी संसदीय समितियों में सदस्य के रुप में कार्य किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel