25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बिहार : आरा-सासाराम डेमू ट्रेन के समय में बदलाव

पटना : 16 अक्तूबर से आरा और सासाराम के बीच चल रही डेमू ट्रेन संख्या 75271/75272 व 75273/75274 बदले समय के साथ चलेगी. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि आरा-सासाराम-आरा डेमू पैसेंजर ट्रेन के परिचालन के समय में बदलाव किया गया गया है. दोनों डेमू ट्रेनों की नयी समय सारणी जारी […]

पटना : 16 अक्तूबर से आरा और सासाराम के बीच चल रही डेमू ट्रेन संख्या 75271/75272 व 75273/75274 बदले समय के साथ चलेगी. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि आरा-सासाराम-आरा डेमू पैसेंजर ट्रेन के परिचालन के समय में बदलाव किया गया गया है. दोनों डेमू ट्रेनों की नयी समय सारणी जारी कर दी गयी है.
ट्रेन संख्या 75271/75272 आरा-सासाराम-आरा डेमू : ट्रेन संख्या 75271 आरा-सासाराम डेमू आरा स्टेशन से अब सुबह 7:30 बजे खुलेगी और 10:30 बजे सासाराम पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 75272 सासाराम-आरा डेमू सासाराम स्टेशन से दिन के 11:00 बजे खुलेगी और दोपहर 1:45 बजे आरा पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या 75273/75274 आरा-सासाराम-आरा डेमू : ट्रेन संख्या 75273 आरा-सासाराम डेमू आरा स्टेशन से दोपहर 2:15 बजे खुलेगी और शाम 5:15 बजे सासाराम पहुंचगी. वहीं, ट्रेन संख्या 75274 सासाराम-आरा डेमू सासाराम स्टेशन से शाम 5:45 बजे खुलेगी और रात्रि 8:45 बजे आरा पहुंचेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें