ट्रक से कुचल कर दो की मौत

देवघर : देवघर-चकाई मार्ग पर बेला, धमनियां मोड़ (चंद्रमंडीह, जमुई) के पास ट्रक से कुचल कर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी.घटना मंगलवार रात साढ़े आठ बजे की है.

मृतकों में पप्पू मंडल उर्फ वीरेंद्र मंडल ( मधुबन, खेसर, बांका) व राजू मेहता (बिगहा, कोडरमा) शामिल हैं.बाइक पर सवार एक अन्य जीव लाल यादव (धावा, फ़ूल्लीडुमर, बांका) आंशिक रूप से घायल हो गये. उन्हें देवघर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.दो बाइक व एक बोलेरो पर सवार होकर पूरा परिवार सलूजा बस्ती, कोडरमा से एक सतेसा कार्यक्रम में शामिल होकर बांका लौट रहा था. तभी एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

कैसे हुई दुर्घटना
चंद्रमंडीह पुलिस के अनुसार, धावा के समीप सड़क निर्माण कार्य चल रहा है. इस कारण पत्थरों से नयी सड़क को घेर दिया गया है.बताया जाता है कि तेजी गति से आ रही बाइक एक पत्थर पर चढ़ गयी.इस कारण संतुलन बिगड़ गया तथा तीनों सवार गिर पड़े. सामने से आ रही ट्रक ने दो युवकों को कुचल दिया. परिजनों की गाड़ी पीछे ही थी. आनन-फानन में चंद्रमंडीह पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर एसडीपीओ प्रमोद कुमार साह सदर अस्पताल पहुंचे. पीछे से बोलेरो व बाइक पर सवार परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे.

This Article Posted on: February 1st, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.