भागलपुरः बेकरी के उपयोग में आने वाली सामग्री के दाम मे डेढ़ गुना वृद्धि होने से बेकरी उत्पाद महंगा हो गया है. शहर में लगभग 90 बेकरी चल रही हैं.इनमें रोजाना साढ़े चार लाख रुपये का कारोबार होता है.
यहां बेकरी के शोम भी खुल गये हैं, जहां केक, पेस्ट्री, तरह-तरह के बिस्कुट, बर्थ डे केक, फ्रूट केक आदि उपलब्ध हैं. कच्चे माल की बढ़ती कीमत के कारण बेकरी संचालकों के समक्ष उत्पादन को बनाये रखने की समस्या खड़ी हो रही है. बेकरी कारोबारी बबलू दास ने बताया कि वह 25 वर्षो से इस कारोबार से जुड़ा है. वर्तमान में एक कारोबारी रोजाना लगभग पांच हजार रुपये का कारोबार कर लेता है.
Post new comment