अदालत की कार्रवाई पर टिप्पणी करने के खिलाफ़ खुर्शीद

नयी दिल्ली : विधि मंत्री सलमान खुर्शीद ने आज कानूनी और राजनीतिक मुद्दों का घालमेल करने का विरोध करते हुए कहा कि राजनीतिक तौर पर हमें ऐसे मुद्दों को सड़कों पर नहीं ले जाना चाहिए जो अदालती कार्यवाही पर टिप्पणी करते हों.

खुर्शीद की यह टिप्पणी ऐसे समय सामने आई है जब गुजरात उच्च न्यायालय ने उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें साल 2002 के गुजरात दंगे के बारे में नानावती आयोग से मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को समन भेजे जाने का निर्देश दिये जाने की मांग की गई थी.

विधि मंत्री ने कहा, ‘‘ राजनीतिक तौर पर हमें उन मुद्दों को सड़कों पर नहीं ले जाना चाहिए जो अदालती कार्रवाई पर टिप्पणी करते हों. राजनीति के क्षेत्र में जो कुछ हो रहा है, उसे अलग रखा जाना चाहिए.’’

उन्होंने कहा कि या तो मामले को अदालत पर छोड़ देना चाहिए या इसे राजनीतिक तौर से सुलझा लेना चाहिए. खुर्शीद ने कहा, ‘‘ आप दोनों का घालमेल नहीं कर सकते.’’

This Article Posted on: February 1st, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.