भागलपुरः छात्र जदयू ने विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव नहीं होने पर आंदोलन का निर्णय लिया है. छात्र संघ के चुनाव के साथ-साथ अन्य मांगों को लेकर कार्यकारी अध्यक्ष सोमू राज के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल गुरुवार को प्रभारी कुलपति डॉ विमल कुमार से मिला. मांग किया गया कि छात्रों पर हुए मुकदमे वापस हो.
पार्ट वन व पार्ट टू का रिजल्ट एक सप्ताह के भीतर प्रकाशित हो. बीसीए, बीबीए, बीआइटी व बायोटेक में शिक्षकों की नियुक्ति हो. छात्रावास अवैध कब्जे से मुक्त हो. बीएड प्रायोगिक परीक्षा की तिथि घोषित हो. कॉलेजों में 180 दिन की पढ़ाई सुनिश्चित हो. इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मो प्रिंस, सिंटू यादव, सुमित, दीपक, व्यास, गगन, मेराज, पंकज, खालिद, उज्जमा आदि मौजूद थे.
Post new comment