देवघर : बाधित विद्युत आपूर्ति ने देवघरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है.उद्योग, व्यापार, चिकित्सा सुविधाएं तो पहले से ही प्रभावित हैं, अब तो परीक्षार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में भी मुश्किलें आने लगी हैं. मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा सिर पर है, लेकिन बिजली गुल रहने के कारण छात्रों की पढ़ाई पूरी नहीं हो पा रही है.
छात्र अब पढ़ाई के लिए लालटेन व मोमबत्ती का सहारा ले काम चला रहे हैं. वहीं हॉस्टल में रह रहे छात्रों को जैसे-तैसे पढ़ाई करने को विवश होना पड़ रहा है. एक बार फिर से बाबानगरी देवघर लालटेन युग में पहुंच चुका है.
मंगलवार देर रात से नियमित आपूर्ति संभव
डीवीसी ट्रांसमिशन में मेंटेनेंस होने के कारण शट डाउन जारी है. मंगलवार की रात दस बजे से डीवीसी से नियमित बिजली आपूर्ति बहाल होने की दावा विभाग के पदाधिकारी कर रहे हैं. अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो निश्चित रूप से उपभोक्ताओं को बिजली संकट से निजात मिलने की संभावना है.
Post new comment