संसद सत्र से पहले नियुक्त किये जा सकते हैं नये राज्यपाल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2014 7:53 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: पूर्व की संप्रग सरकार द्वारा नियुक्त किये गये कुछ राज्यपालों के पद से हटने के बाद भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न प्रदेशों का राज्यपाल नियुक्त किये जाने की संभावना है. छत्तीसगढ और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं. सूत्रों ने बताया कि कई अन्य राज्यपालों को पद […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: पूर्व की संप्रग सरकार द्वारा नियुक्त किये गये कुछ राज्यपालों के पद से हटने के बाद भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न प्रदेशों का राज्यपाल नियुक्त किये जाने की संभावना है. छत्तीसगढ और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं. सूत्रों ने बताया कि कई अन्य राज्यपालों को पद छोडने के लिये संकेत दिये जा चुके हैं.

एक सूत्र ने बताया कि सत्ताधारी पार्टी की ओर से एक सूची तैयार की जा रही है. सूची को अंतिम रुप दिये जाने के बाद राज्यपालों से इस्तीफा देने को कहा जाएगा. यह पूछने पर कि नई नियुक्तियां कब की जा सकती हैं, सूत्र ने कहा कि संसद सत्र से पहले ऐसा होने की उम्मीद है.

कितने राज्यपाल बदले जाएंगे, इस सवाल के जवाब में सूत्रों ने कहा कि ‘‘दस के अधिक’’. दिलचस्प बात ये है कि गोवा के राज्यपाल बी वी वांचू ने आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. बैठक के बाद वह पत्रकारों से बातचीत किये बिना चले गये. प्रदेश भाजपा उन पर निशाना साध रही थी.

हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिया ने भी राजनाथ सिंह से मुलाकात की. इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन ने भी गृह मंत्री से भेंट की. उनका नाम राज्यपाल पद के लिए चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola