मोतिहारी : नगर परिषद द्वारा शहर के दो चिन्हित स्थलों पर डिलक्स मॉडल शौचालय का निर्माण होगा. गंदी बस्ती योजना की राशि से निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जायेगा. वहीं, अतीत के धरोहरों को सहेजने के लिए शहर के कई जगहों पर पार्क का निर्माण कर महापुरुषों के नाम पर पार्क बनाये जायेंगे.
उक्त बातें नप उपसभापति मोहिबूल हक ने सोमवार को प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने कहा कि नप प्रशासन शहरवासियों को सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयत्नशील है. समस्याओं के मद्देनजर नप क्षेत्र के दो जगह गाजा गद्दी चौक व कचहरी चौक पर डिलक्स मॉडल शौचालय का निर्माण स्वीकृत हुआ है.
प्राक्कलन तैयार होते ही निर्माण शुरू हो जायेगा. साथ ही, क हा कि नप ने शहर को मॉडल रुप देने के लिए कई अलग-अलग जगहों पर पार्क बनाने की योजना को भी स्वीकृति मिली है.
उक्त पार्क महापुरुषों के नाम से होगा. वहीं अन्य बनाये जाने वाले पार्क में धर्म समाज पोखर के पास बड़े पार्क का निर्माण कराया जायेगा. इसे गोरख गांधी पार्क के नाम से जाना जायेगा. बंजरिया प्रखंड कार्यालय के पीछे एमएस कॉलेज मैदान में बनाये जाने वाला पार्क गांधी पार्क के नाम से, टेलीफोन एक्सचेंज के सामने स्थित चिल्ड्रेन पार्क को डेवलप किया जायेगा. जिसे स्वामी विवेकानंद पार्क के नाम से जाना जायेगा. वहीं ज्ञानबाबू चौक पर तीन कोणा पार्क का निर्माण होगा.
श्री हक ने कहा कि आनेवाले दिनों में मोतिहारी को मॉडल शहर के रुप में जाना जायेगा. नप प्रशासन शहर को खूबसूरत बनाने व शहरवासियों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चरणबद्ध कार्य कर रही है. विकास कार्यो में वार्ड पार्षदों की भी अहम सहभागिता है. जिसके लिए नप के पदाधिकारी व कर्मचारी भी धन्यवाद के पात्र है.
hamesh ki tarah ye bhi kahi.. brahshtachar ki aandi me na kho jaye.... ..yojnaye banana aasan hai.. par usse safal bana bada kathin..
Post new comment