सीएम तक पहुंचा माओवादी हमले का मामला

मुजफ्फ़रपुर : रविवार की रात भाजपा विधायक वीणा देवी के पति जदयू विधान पार्षद दिनेश सिंह के हॉट मिक्स प्लान पर माओवादियों के हमले की बात सोमवार को सीएम के दरबार तक पहुंची.

सोमवार की सुबह दोनों पति-पत्नी पटना पहुंचे. वहां विधायकों का साथ लिया. विधान परिषद के चल रहे सत्र में विधान पार्षद श्री सिंह ने माओवादियों द्वारा हॉट मिक्स प्लान पर हमला किये जाने, मोबाइल पर धमकी दिये जाने की बात भी उठायी.

सदन में काफ़ी देर तक यह मामला गूंजा. उप मुख्यमंत्री ने जांच कर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया. फ़िर जिले से जुड़े विधायकों व विधान पार्षदों की टीम सीएम आवास पहुंच कर मुजफ्फ़रपुर की स्थिति से सीएम को अवगत कराया.

विधान पार्षद की कंपनी सहित अन्य कंपनियों से लेवी मांगे जाने व लिये जाने की बात भी रखी. बताया जाता है कि एक विधायक के पुत्र से लेवी लिये जाने की बात भी सीएम के समक्ष उठायी गयी.

सीएम ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी व मुख्य सचिव को फ़ोन कर स्थिति से अवगत कराया व विधायकों को भी दोनों अधिकारियों से मिल लेने की बात कही. सभी माननीय अपनी दुखरा लेकर शाम को डीजीपी के यहां पहुंचे.

स्थिति से अवगत कराया. डीजीपी ने त्वरित कदम उठाते हुए एसटीएफ़ टीम को कड़े दिशा-निर्देश देते हुए टीम का गठन कर दिया. विधायक व विधान पार्षदों की टीम को यह आश्वासन दिया कि वे खुद इसकी मॉनीटरिंग करेंगे.

एक सप्ताह तक सघन अभियान चलाया जायेगा. मुख्य सचिव ने भी मामले को गंभीरता से लिया. विधान पार्षद दिनेश सिंह ने बताया कि जो घटना घटी है उसके संबंध में अवगत करा दिया गया है. टीम में देवेश चंद्र ठाकुर, नरेंद्र सिंह, दिनेश कुशवाहा, राम सूरत राय, गणेश भारती सहित जिले के सभी विधायक व विधान पार्षद शामिल थे.

This Article Posted on: February 28th, 2012

myawadi ki dhamki kb tk chlegi ye system kbtk band hogi bidayak per dhamkito jaldi suny per amjanta ka kya hoga.E

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.