पटना : यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! 14056 ब्रह्मपुत्र मेल तीन घंटे लेट से चल रही है. असुविधा के लिए खेद है. यह घोषणा तीन बजे की जा रही थी. यात्री अपने सामान के साथ ट्रेन के इंतजार में इधर-उधर भटक रहे थे.
ब्रह्मपुत्र मेल को पटना पहुंचने का समय दोपहर 2.45 बजे था, जबकि यह पौने पांच घंटे विलंब से पहुंची. इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. तीन बजे घोषणा की गयी कि ब्रह्मपुत्र मेल तीन घंटे लेट से चल रही है.
लेकिन, जब समय धीरे-धीरे आगे बढ़ा, तो घोषणा की गयी कि यह ट्रेन 4.40 घंटे लेट है. सोमवार को भी कई ट्रेनें विलंब से पटना जंकशन पर आयीं. सबसे अधिक विलंब ( करीब पौने छह घंटे) लेट से तूफ़ान एक्सप्रेस आयी.
लाल किला एक्सप्रेस छह घंटे विलंब रही. कई लंबी दूरी की ट्रेनें ओर लोकल ट्रेनों का परिचालन एक से सात घंटे विलंब रहा.
टिकट के लिए लंबी कतार
शाम चार बजे पटना जंकशन पर सामान्य टिकट काउंटर पर टिकट लेनेवालों की लंबी कतार लगी रही. काउंटर संख्या तीन, चार, छह, सात, आठ, दस, सोलह और सतरह बंद थी. सामान्य टिकट काउंटर शुक्रवार को 18 में से आठ बंद रहे. इसके कारण हर काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतार लगी रही. टिकट लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा.
Post new comment